विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कुछ ज्यादा ही भाव खा रही हैं गौहर खान

By Edited By:
Published: Sat, 22 Mar 2014 02:36 PM (IST)

लगता है बिग बॉस ने मॉडल गौहर खान के भाव बढ़ा दिए हैं। बिग बॉस जितने के बाद से वे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई, (सोनाली जोशी पिटाले)। लगता है बिग बॉस ने मॉडल गौहर खान के भाव बढ़ा दिए हैं। बिग बॉस जितने के बाद से वे अपने तेवर कुछ ज्यादा ही दिखा रही हैं। तभी तो फिल्म निर्माताओं को शूटिंग डेट देने में इतरा रही हैं।

पढ़ें : प्यार जताने के लिए रियलिटी शो की जरूरत नहीं

दरअसल, गौहर ने टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में जाने से पहले राजेश झावेरी की फिल्म 'फीवर' के लिए हामी भरी थी, लेकिन अब वे फिल्म शूटिंग के लिए डेट ही नहीं निकाल पा रही हैं। सूत्रों ने बताया कि गौहर को अब लगने लगा है कि उन्होंने बहुत ही जल्दबाजी में फिल्म साइन की है,उन्होंने अपने दोस्तों को भी इस बारे में बताया है। लेकिन अब वे फिल्म शूटिंग के लिए डेट देने को तैयार नहीं हैं। ये भी कहा जा रहा है कि फिल्म टीम को गौहर के इस शो में जाने के बारे में पहले से कुछ भी पता नहीं था।

पढ़ें : गौहर-कुशाल की शादी का इन्तजार

अब खबर आ रही है कि निर्माताओं के लाख समझाने के बाद गौहर फिल्म शूटिंग के लिए मान गईं हैं और उन्होंने इस तरह के तेवरों की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। इस फिल्म के लिए पहले अभिनेत्री आएशा टाकिया को कहा गया था, लेकिन बाद में फिल्म के लीड हीरो राजीव खंडेलवाल के कहने पर गौहर के नाम पर मुहर लगी। फिल्म के निर्माताओं की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।