विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गौहर-कुशाल की शादी का इंतजार: निगार

By Edited By:
Published: Tue, 31 Dec 2013 10:39 AM (IST)Updated: Wed, 01 Jan 2014 03:14 PM (IST)

टीवी रियलिटी शो बिग बॉस- 7 की विजेता गौहर खान की बड़ी बहन निगार खान का मानना है कि गौहर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस- 7 की विजेता गौहर खान की बड़ी बहन निगार खान का मानना है कि गौहर अपने सह-प्रतियोगी कुशाल टंडन से शादी करेंगी या नहीं, इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उनका कहना है कि इस बाबत अभी इंतजार करना होगा।

उनकी मां रजिया से पूछा गया कि क्या वह गौहर और कुशाल की शादी कराएंगी? इस पर उन्होंने कहा कि गौहर बहुत समझदार लड़की है। अगर वह ऐसा चाहती है तो यकीनन आगे बात चलाई जाएगी। हालांकि, निगार ने कहा कि भविष्य में क्या होना है यह जानने के लिए अभी थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है।

दो साल से 29 की ही हैं गौहर खान

निगार ने यहां कहा कि हमें वक्त से पहले ही कोई कहानी नहीं गढ़नी चाहिए। यह बहुत सुखद है और हमने उन दो लोगों को एक-दूसरे का सम्मान और सहयोग करते देखा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर