विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिनेमा के दीवानों के लिए जब पिंक हो गया राष्ट्रपति भवन, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Sun, 26 Feb 2017 09:05 AM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2017 09:24 AM (IST)

औरतों के अधिकारों और उनके प्रति मर्दों की सोच में बदलाव की पैरवी करती इस फ़िल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं...

सिनेमा के दीवानों के लिए जब पिंक हो गया राष्ट्रपति भवन, देखें तस्वीरें
सिनेमा के दीवानों के लिए जब पिंक हो गया राष्ट्रपति भवन, देखें तस्वीरें

मुंबई। साल 2016 में आई फ़िल्म 'पिंक' ने समाज और देश में एक नयी बहस शुरू कर दी थी। लड़कियों के प्रति समाज के नजरिये को लेकर बनायीं गयी यह फ़िल्म लोगों को काफी पसंद आई। इस फ़िल्म के चाहने वालों में देश के राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी भी शामिल हैं।

शनिवार शाम राष्ट्रपति भवन में फ़िल्म 'पिंक' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गयी और जिसके बाद डिनर का दौर भी चला। अनिरुद्ध रॉय चौधरी निर्देशित इस फ़िल्म को देखने के लिए 'पिंक' फ़िल्म के सभी कलाकारों को राष्ट्रपति भवन की ओर से आमंत्रित किया गया था। सभी कलाकार शनिवार को नयी दिल्ली में राष्ट्रपति के साथ मौजूद थे। तापसी पन्नू ने देर रात ट्वीट कर अपनी खुशी कुछ इस अंदाज़ में ज़ाहिर की। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

इसे भी पढ़ें: ऑस्कर अवार्ड की एक ट्रॉफी की कीमत सिर्फ दस अमेरिकी डॉलर, वजह खुद पढ़ लीजिए

इन तस्वीरों में आप फ़िल्म के सभी कलाकारों को देख सकते हैं। औरतों के अधिकारों और उनके प्रति मर्दों की सोच में बदलाव की पैरवी करती इस फ़िल्म ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

Photos: अमिताभ बच्चन ने ही नहीं इन 5 एक्टर्स ने भी करवाया है हेयर ट्रांसप्लांट, नहीं तो रह जाते गंजे

फ़िल्म में अमिताभ और तापसी के साथ-साथ कीर्ति कुल्हरी, अंगद बेदी, ऐंड्रिया तारियांग और पियूष मिश्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं।

इसे भी पढ़ें: आशिक़ी सिखाने वाली इस एक्ट्रेस को आज आप पहचान भी नहीं पायेंगे

यह कहना गलत न होगा कि इस मौके पर राष्ट्रपति भवन भी पिंक के रंग में रंग गया। तस्वीरें भी तो कुछ यही बता रही हैं।