विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जल्द ही आथिया शेट्टी के हीरो बन जाएंगे सूरज पंचोली!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 16 May 2015 01:46 PM (IST)Updated: Sat, 16 May 2015 02:08 PM (IST)

1983 में आई सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' की रीमेक बनकर तैयार होने वाली है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। 1983 में आई सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' की रीमेक बनकर तैयार होने वाली है। निखिल आडवाणी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका है।

कान्स के रेड कार्पेट पर मल्लिका का जलवा, पहना करोड़ों का हार

निखिल ने ट्विटर पर फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन के काम की एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, 'हीरो तैयार हो रही है।'

पहले दिन ही लुढ़की बॉम्बे वेल्वेट, क्रिटिक्स ने बताया डिजास्टर

इस फोटो में स्टूडियो में फिल्म की एडिटिंग का काम चल रहा है जिसमें एक बा एक ट्रेन के ऊपर से छलांग लगाती दिख रही है। इससे साफ है कि फिल्म में काफी स्टंट्स देखने को मिलेंगे।

सलमान खान के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म से आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी डेब्यू कर रहे हैं।

3 जुलाई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में गोविंदा, अनीता हसनंदानी, विनोद खन्ना और कादर खान जैसे कलाकार भी होंगे।

कान्स में फिल्म और फिल्ममेकर्स पर कब फोकस होगा: शबाना आजमी