विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले दिन बॉम्‍बे वेल्‍वेट का बुरा हाल, क्रिटिक्‍स ने बताया डिजास्‍टर

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 16 May 2015 11:53 AM (IST)Updated: Sat, 16 May 2015 01:30 PM (IST)

रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' का रिलीज के दिन ही बॉक्स-ऑफिस पर बुरा हाल हो गया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'बॉम्बे वेल्वेट' का रिलीज के दिन ही बॉक्स-ऑफिस पर बुरा हाल हो गया। देशभर में पहले दिन के दोपहर तक सिनेमाघर दर्शकों के लिए तरसते रहे। शायद ही किसी को उम्मीद होगी कि 'बॉम्बे वेल्वेट' को 'बेशर्म' से भी खराब ऑपनिंग मिलेगी।

एक्टर को घर में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर

इस फिल्म को देशभर में 2600 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। लेकिन पहले दिन फिल्म का कलेक्शन उम्मीद से बहुत कम रहा। फिल्म ने पहले दिन यानि शुक्रवार को भारत में सिर्फ 5.20 करोड़ का बिजनेस किया।

फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'बॉम्बे वेल्वेट ने शुक्रवार को भारत में 5.20 करोड़ का व्यापार किया। बर्बाद।'

कान्स में कॉपी करती पकड़ी गईं कट्रीना कैफ!

तरण आदर्श ने आगे बताया कि रणबीर की फिल्म 'बेशरम' ने भी पहले दिन इससे चार गुना ज्यादा कलेक्शन किया था, जो बाद में फ्लॉप साबित हुई थी। उन्होंने ट्वीट किया, 'बेेशरम ने पहले दिन (2 अक्टूबर) को 21.56 करोड़ का कलेक्शन किया था। बॉम्बे वेल्वेट पहले दिन इस फिल्म एक चौथाई(5.20 करोड़) ही बटोर सकी।'

सिंगल स्क्रीन्स पर भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। हालांकि माना जा रहा है कि शनिवार और रविवार को फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हो सकती है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी 'बॉम्बे वेल्वेट' में करण जौहर बेहद अहम किरदार में हैं।

लेकिन अगर फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन को देखा जाए तो इस बात की उम्मीद कम ही है कि फिल्म इसकी लागत भी बटोर पाएगी। इस फिल्म को करीब 120 करोड़ की लागत में बनाया गया।

पहले दिन दर्शकों की तरफ से भी फिल्म को खासी सराहना नहीं मिल सकी इसलिए आगे भी इससे कम ही उम्मीदें हैं।

अनुराग कश्यप ने इस फिल्म को बनाने में काफी मेहनत की है, जो दिखाई देता है। इधर रणबीर ने भी अपनी ओर से फिल्म में सौ प्रतिशत दिया है। इसके बावजूद फिल्म कलेक्शन उम्मीद से कहीं कम है। शायद ही अनुराग कश्यप ने इसकी उम्मीद की होगी।

हाउस वाइफ ने की सनी लियोन के खिलाफ अश्लीलता फैलाने की शिकायत