यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शिल्पा शेट्टी भी योग दिवस पर लोगों संग करेंगी आसन
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की फिगर के सभी कायल हैं। शिल्पा अपनी फिगर का श्रेय योग को देती हैं। उनका ...और पढ़ें

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की फिगर के सभी कायल हैं। शिल्पा अपनी फिगर का श्रेय योग को देती हैं। उनका कहना है कि सभी को योग करना चाहिए, इससे तन-मन दोनों निखरते हैं। शिल्पा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भी योगा करती हुई नजर आएंगी।
करीना के सामने मीडिया से पहले ही खुल गया था शाहिद का राज
अगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान पूरे भारत में करोड़ों लोग योग करते हुए नजर आएंगे। इसे 'पब्लिक योग मैराथन' का नाम दिया गया है। शिल्पा शेट्टी भी इस योग मैराथन का हिस्सा बनेंगी। वह बेंगलुरू में कुछ आसन करेंगी और लोगों को योग के फायदे बताएंगी।
प्रियंका चोपड़ा को इसके लिए मिला 10 करोड़ का ऑफर?
बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने कुछ साल पहले योग पर आधारित एक डीवीडी भी लॉन्च की थी। इसमें वो कई आसन करती नजर आईं। अब इस डीवीडी का शिल्पा को यकीनन फायदा होगा।
