विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करीना के सामने मीडिया से पहले ही खुल गया था शाहिद का राज

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 17 Jun 2015 12:23 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2015 09:15 PM (IST)

करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ बहुत खुश हैं और उन्‍हें इस बात की भी खुशी है ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ बहुत खुश हैं और उन्हें इस बात की भी खुशी है कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर भी जल्द सेटल होने वाले हैं। इसके साथ ही करीना कपूर ने यह भी खुलासा किया है कि उन्हें शाहिद कपूर की शादी की खबर मीडिया से पहले ही पता चल गई थी।

करीना कपूर अपने एक्स बॉयफ्रेंड की शादी में हो सकती हैं शामिल

जी हां, और करीना कपूर को इसकी खबर किसी और ने नहीं, बल्कि खुद शाहिद कपूर ने दी थी। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। करीना कपूर के मुताबिक, शाहिद कपूर ने उन्हें अपनी शादी के बारे में तीन महीने पहले ही बता दिया था।

सैफ-करीना बच्चे पैदा करना चाहते हैं, मगर...!

शाहिद कपूर की शादी के बारे में करीना कपूर ने कहा, 'हां ! मुझे पता है कि ऐसा हो रहा है। शाहिद ने 'फेमिना' के एक इवेंट में, जो लगभग तीन महीने पहले था, मुझे यह खुशखबरी दे दी थी। शाहिद का यह अच्छा दौर है, उन्हें जीवन में सेटल हो जाना चाहिए।'

हिमालय की वादियों में क्या करने पहुंच गईं राधिका आप्टे?

आपको बता दें कि दोनों सालों बाद फिल्म 'उड़ता पंजाब' में एक साथ नजर आने वाले हैं। लगता है इस फिल्म के सेट पर दोनों के बीच फिर से दोस्ती का रिश्ता कायम हो गया है, वरना इससे पहले तो दोनों के बारे में एक दूसरे को नजरअंदाज करने की खबरें ही सामने आती थीं।