विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमालय की वादियों में क्‍या करने पहुंच गईं राधिका आप्‍टे?

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Wed, 17 Jun 2015 10:02 AM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2015 12:11 PM (IST)

हाल ही में अपने न्‍यूड वीडियो की वजह से सुर्खियों में रहीं एक्‍ट्रेस राधिका आप्‍टे हिमालय की वादियों में चली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हाल ही में अपने न्यूड वीडियो की वजह से सुर्खियों में रहीं एक्ट्रेस राधिका आप्टे हिमालय की वादियों में चली गई हैं। अब दिमाग में ये सवाल आना लाजिमी है कि आखिर क्यों वो फिल्म की चकाचौंध भरी दुनिया छोड़ अकेले ऐसी जगह पर चली गईं, जहां पहाड़ों के बीच जिंदगी इतनी आसान नहीं है।

धर्मेंद्र बोले, जाटों आरक्षण छोड़ो...

खैर, इतना ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है। राधिका आप्टे हिमालय की वादियों में गईं तो जरूर हैं, मगर हमेशा के लिए नहीं। दरअसल, उन्हें बचपन से ही घूमना और नई जगहों पर जाना बहुत पसंद है और इसी वजह से वो वहां छुट्टियां मनाने गई हैं। वहां वो ट्रैकिंग का भी मजा लेंगी।

नाती को हाथ में लेते ही भावुक हो गए धर्मेंद्र

इससे पहले राधिका आप्टे अपनी नई फिल्म 'बॉम्बेरिया' की शूटिंग में व्यस्त थीं। जैसे ही शेड्यूल खत्म हुआ, वो छुट्टियां मनाने निकल पड़ीं, वो भी हिमालय की वादियों में प्रकृति के बेहद करीब। सही है, कुछ समय के लिए ही सही उन्हें वहां सुकून और शांति के साथ एडवेंचर का मजा भी मिलेगा।