Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बोलो जय कन्हैया लाल की: शेखर कपूर का सपना... नंदलाला

    By Manoj KhadilkarEdited By:
    Updated: Mon, 14 Aug 2017 05:49 PM (IST)

    इस बीच शेखर कपूर ने कहा है कि भारत में जल संकट पर उनकी महत्वकांक्षी फिल्म 'पानी' बंद नहीं हुई है। इसको लेकर बात चल रही है और ये फिल्म अब हॉलीवुड में बनेगी।

    बोलो जय कन्हैया लाल की: शेखर कपूर का सपना... नंदलाला

    मुंबई। ' मासूम', 'मिस्टर इंडिया' और 'बैंडिड क्वीन' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाने वाले फिल्मकार शेखर कपूर का सपना है कि वो अपनी ज़िंदगी में भगवान कृष्ण की लीलाओं पर एक मूवी सीरीज़ बनायें।

    समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में शेखर कपूर ने बताया कि वो बॉलीवुड में फिल्में जरूर बनाएंगे। उनके पास फिल्म बनने के लिए ऐसा विषय है, जिसमें उनकी सारी ज़िंदगी गुजर सकती है। ये श्रीकृष्ण की कहानी है और मेरे जीवन का सबसे बड़ा सपना भी। कृष्ण प्रेमी भी थे , योद्धा भी और संदेशधारक भी। गीता में सबकुछ कह दिया। कुरुक्षेत्र में अर्जुन को युद्ध के लिये दिया गया उनका उपदेश, स्क्रीन पर पेश करते वक्त कितना अद्भुत होगा आप सोच नहीं सकते। लेकिन फ़िलहाल इस बारे में वो बाद में बात करना चाहते हैं। शेखर कपूर इन दिनों ब्रूस ली के जीवन से जुड़ी एक फिल्म बना रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: इन दो बेटियों की बॉलीवुड में है खूब चर्चा, देखिए लेटेस्ट तस्वीरें

    इस बीच शेखर कपूर ने कहा है कि भारत में जल संकट पर उनकी महत्वकांक्षी फिल्म ' पानी ' बंद नहीं हुई है। इसको लेकर बात चल रही है और ये फिल्म अब हॉलीवुड में बनेगी। बता दें कि शेखर ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ पानी को बनाने की घोषणा की थी और यशराज इसे प्रोड्यूस करने वाला था लेकिन बात नहीं बनी और दोनों पीछे हट गए।