विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इफ्तार के बहाने आमने-सामने शाहरुख-अक्षय

By Edited By:
Published: Tue, 06 Aug 2013 01:36 PM (IST)Updated: Tue, 06 Aug 2013 01:43 PM (IST)

एकता कपूर ने भले ही शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' से टकराव से बचने के लिए अपनी फिल्म 'वंस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एकता कपूर ने भले ही शाहरुख खान की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' से टकराव से बचने के लिए अपनी फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' की रिलीज की तारीख एक हफ्ते आगे बढ़ा दी, लेकिन वह किंग खान से इफ्तार के बहाने आज मुकाबला करेंगी। एकता ने आज शाम को अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा जैसे सितारों से सजी अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए इफ्तार पार्टी का आयोजन किया है। आज शाम को लगभग उसी समय शाहरुख भी अपने घर 'मन्नत' में इफ्तार की दावत देंगे।

पढ़े: पहले भी हुआ था एकता-शाहरुख का टकराव

एकता ने अपनी दावत में फिल्म के निर्देशक मिलन लूथरिया, अक्षय, सोनाक्षी और इमरान समेत बॉलीवुड के काफी लोगों को आमंत्रित किया है। एकता के ही मेहमानों से काफी लोग ऐसे भी होंगे, जिन्हें किंग खान की तरफ से भी बुलावा आया है। अब मुसीबत ऐसे ही लोगों की होगी, जिन्हें अंधेरी में एकता की पार्टी से निकलकर तुरंत बांद्रा में शाहरुख की पार्टी में पहुंचना होगा। यह लोग एकता और शाहरुख दोनों को ही नाराज करना नहीं चाहेंगे।

पढ़ें: सल्लू भी आएंगे शाहरुख की पार्टी में?

एकता की फिल्म की यूनिट के एक सदस्य ने कहा, 'हमारी पार्टी की प्लानिंग पहले ही कर ली गई थी क्योंकिइस हफ्ते से फिल्म के सितारे प्रमोशन के लिए देश के अलग-अलग शहरों के दौरे पर रवाना हो जाएंगे। ईद पर ये लोग मुंबई में उपलब्ध नहीं होंगे।' दूसरी तरफ शाहरुख की पार्टी पहले ईद पर होने की उम्मीद थी। लेकिन फिल्म प्रमोशन के भागदौड़ भरे कार्यक्रम को देखते हुए किंग खान ने आज ही के दिन इफ्तार का आयोजन करना बेहतर समझा। शाहरुख के प्रवक्ता ने भी इस बात की पुष्टि की कि वह आज शाम को इफ्तार पार्टी दे रहे हैं। खैर, अब देखते हैं कि किसकी पार्टी में ज्यादा रौनक लगती है।

(मिड डे)

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर