विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एकता ने शाहरुख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' को दी हरी झंडी

By Edited By:
Published: Wed, 12 Jun 2013 03:30 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2013 04:09 PM (IST)

मुंबई। एकता कपूर को शायद शाहरुख खान पर तरस आ गया तभी एकता ने शाहरुख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। एकता कपूर को शायद शाहरुख खान पर तरस आ गया तभी एकता ने शाहरुख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' के लिए ट्रैक साफ कर दिया है। जी हां, पहले सुनने में था कि फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई एगेन' और फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' एक ही दिन यानी ईद के दिन रिलीज होंगी। पर अब एकता ने शाहरुख की 'चेन्नई एक्सप्रेस' को रास्ता दे दिया है। एकता की फिल्म 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई एगेन' 15 अगस्त को रिलीज होगी।

सूत्रों का कहना है कि एकता कपूर इस बात के लिए राजी नहीं थी कि उनकी फिल्म आगे बढ़ाई जाए, लेकिन अब उन्होंने यह निर्णय अपने पिता जीतेन्द्र के कहने पर लिया है। कहा जा रहा है कि 'चेन्नई एक्सप्रेस' से जुड़े कुछ लोग जीतेन्द्र से मिलें और उन्होंने अनुरोध किया कि 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई अगेन' को आगे बढ़ाया जाए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर