विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या सल्लू को भी इफ्तार का न्यौता देंगे शाहरुख?

By Edited By:
Published: Sat, 27 Jul 2013 09:05 AM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2013 09:10 AM (IST)

आजकल शाहरुख खान के साथ सब अच्छा हो रहा है और वे इतने खुश हैं कि बहुत जल्दी अपने घर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। आजकल शाहरुख खान के साथ सब अच्छा हो रहा है और वे इतने खुश हैं कि बहुत जल्दी अपने घर मन्नत पर इफ्तार की एक शानदार दावत देने वाले हैं। मन्नत में पार्टी होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार की पार्टी खास होगी क्योंकि वहां सबकी निगाहें इंतजार करेंगी सलमान खान का।

कांग्रेसी विधायक बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में हाल में ही शाहरुख और सलमान ने गले मिलकर पुरानी कड़वाहट कम करने के संकेत दिए हैं। शाहरुख रमजान के पवित्र महीने में पार्टी देना चाहते हैं। ऐसे में वे पार्टी में सलमान को बुलाकर मीडिया और फैंस को संकेत दे सकते हैं कि वे सल्लू से दोस्ती का हाथ बढ़ाने के लिए एक कदम और बढ़ने को तैयार हैं।

किंग खान ने अभी कुछ दिन पहले ही अपनी एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था, 'मैं धार्मिक भावनाओं से जुड़े हुए दिन को सेलिब्रेट करना चाहूंगा क्योंकि आजकल मेरे आसपास अच्छी चीजें चल रही हैं। मैं अपनी फिल्म की पूरी टीम के साथ सेलिब्रेट करूंगा।' इस पार्टी में शाहरुख ने मीडिया को भी न्यौता दिया। हालांकि पार्टी की मेजबानी करने वाले शाहरुख और उनकी पत्‍‌नी गौरी ने यह नहीं बताया कि पार्टी होगी किस दिन।

एसआरके के नजदीकी लोगों का कहना है कि वे इस पार्टी के जरिए न सिर्फ अपनी खुशियों का इजहार करना चाहते हैं, बल्कि अपनी आने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस का प्रमोशन भी करना चाहते हैं। यही वजह है कि वे मीडिया को भी इस पार्टी में बुलाएंगे। अगर इस पार्टी में सलमान भी आए तो जाहिर तौर पर इसकी चर्चा मीडिया और आम लोगों में कई दिनों तक रहेगी। देखते हैं किंग खान इस बार कितना बड़ा दिल दिखाते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर