यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शाहरुख खान बोले, मैं नहीं लौटाऊंगा अपने अवार्ड
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोग देश में बढ़ती कथित असहिष्णुता के विरोध में अपने राष्ट्रीय पुरस्कार वापस लौटा चुके ...और पढ़ें

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोग देश में बढ़ती कथित असहिष्णुता के विरोध में अपने राष्ट्रीय पुरस्कार वापस लौटा चुके हैं। लेकिन बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान का कहना है कि वह अपना पद्मश्री और दूसरे अवार्ड नहीं लौटाएंगे।
शाहरुख ने बर्थडे पर फैन्स को दिखाई अपने सबसे बड़े 'फैन' की झलक
शाहरुख जो 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है' और 'देवदास' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं, उन्हें साल 2005 में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया था।
मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा, 'इसमें कोई दो राय नहीं है कि देश में इस समय असहिष्णुता का वातावरण है। इसके विरोध में जिन्होंने अपने राष्ट्रीय पुरस्कार वापस लौटाए हैं, उनका मैं सम्मान करता हूं। लेकिन जहां तक मेरी बात है, तो मैं अपना कोई पुरस्कार वापस नहीं करूंगा।'
दुनिया में पहली बार जापान की फिल्म में मुख्य भूमिका में होगी रोबोट अभिनेत्री
बता दें कि पिछले दिनों फिल्मकारों दिबाकर बनर्जी समेत आनंद पटवर्धन और 11 अन्य लोगों ने एफटीआईआई के आंदोलनकारी छात्रों के समर्थन और देश में बढ़ती असहिष्णुता के विरोध में अपने राष्ट्रीय पुरस्कार लौटा दिए थे।
