विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख ने बर्थडे पर फैंस को दिखाई अपने सबसे बड़े 'फैन' की झलक

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 02 Nov 2015 09:12 AM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2015 09:57 PM (IST)

शाहरुख खान ने अपने 50वें बर्थडे पर फैंस को सरप्राइज दिया है। उन्होंने बर्थडे की रात को अपनी आने वाली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। शाहरुख खान ने अपने 50वें बर्थडे पर फैंस को सरप्राइज दिया है। उन्होंने बर्थडे की रात को अपनी आने वाली फिल्म 'फैन' का दूसरा टीजर ट्विटर पर शेयर किया।

अपनी मर्जी की मालिक बिपाशा को नहीं बनना था अमीर

मुंबई, क्रोएटिया और दिल्ली में शूट की गई ये फिल्म आर्यन खन्ना(फिल्म में शाहरुख का किरदार) और उनके सबसे बड़े फैन गौरव के आसपास घूमती है। गौरव एक बच्चा है, जो शाहरुख को लेकर बेहद क्रेजी है। गौरव कुछ कुछ शाहरुख जैसा दिखता है।

फिल्म में शाहरुख के लुक को इस तरह बदलकर दिखाया गया है कि आप पहचान ही नहीं पाएंगे कि ये शाहरुख हैं या उनका हमशक्ल।

शाहरुख ने ट्वीट किया, 'आज मैं 50 साल का हो गया हूं, यानि दोबारा 25 साल का हो गया हूं। इतने सालों तक आपने मुझे जो प्यार दिया, उसके बदले मैं आपको सबसे प्यारी क्रिएशन दे रहा हूं। मेरा फैन गौरव।'

शाहरुख ने टीजर शेयर करते हुए ट्वीट किया, 'गौरव और मुझसे मिलिए यहां।'