विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो आज पति-पत्‍नी होते शाहरुख खान और काजोल!

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 02 Nov 2015 08:52 AM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2015 02:51 PM (IST)

शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक और सक्सेीसफुल जोड़ी कहा जाता है। सिल्वर स्क्रीन पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह आज पचास बरस के हो गए हैं। इस मौके पर काजोल समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उन्हें बर्थडे विश किया है। शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक और सक्सेसफुल जोड़ी कहा जाता है। सिल्वर स्क्रीन पर शाहरुख-काजोल की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। फिल्मों में देखकर लगता है कि शाहरुख और काजोल एक-दूसरे के लिए ही बने हैं। हालांकि रियल लाइफ में दोनों के लाइफ पार्टनर अलग हैं।

बर्थडे स्पेशल: जानिए ऐश्वर्या राय का पर्सनल और प्रोफेशनल सफल

अगर शाहरुख ने फिल्मों में कदम रखने से पहले ही गौरी से शादी नहीं की होती, तो शायद आज वो काजोल के साथ होते। शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि काजोल उनकी बहुत अच्छी दोस्ती है। अगर उनकी शादी ना हुई होती है, तो वो काजोल को ही अपनी दुल्हनियां बना लेते। हालांकि काजोल ने इस बारे में कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन उनकी लाइफ में भी शाहरुख एक अलग जगह रखते हैं। शायद यही वजह है कि काजोल के पति अजय देवगन और शाहरुख कभी अच्छे दोस्त नहीं बन पाए।

अपनी मर्जी की मालिक बिपाशा को नहीं बनना था अमीर

शाहरुख और काजोल की जोड़ी एक बार फिर सिल्वरर स्क्रीन पर फिल्म 'दिलवाले' में नजर आने वाली है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले ये जोड़ी पांच साल पहले 'माई नेम इज खान' में नजर आई थी। शाहरुख और काजोल 'बाजीगर', 'करण अर्जुन', 'दिलवाले दुल्हानिया ले जाएंगे', 'डुप्लिकेट', 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं।

'मिस्टर इंडिया' के लिए अनिल कपूर नहीं, ये बड़ा स्टार था पहली पसंद

पिछले दिनों शाहरुख और काजोल को 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी फिल्मों के लिए बॉलीवुड स्क्रीन की ऑल टाइम बेस्ट' कपल चुना गया था। ब्रिटेन के सबसे बड़े ऑनलाइन इंडियन मूवी पोर्टल 'सोनोना' द्वारा करवाए गए सर्वे में विभिन्न दशकों की जोड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शाहरुख और काजोल की जोड़ी ने इस मुकाबले में धर्मेन्द्र-हेमा मालिनी, राज कपूर-नरगिस व अमिताभ बच्चन-रेखा की जोड़ी को काफी पीछे छोड़ दिया था।