यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ईद में बेटे अबराम को खिलौने देते हैं शाहरुख़
बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे होने पर शाहरुख़ ने कहा "मुझे ख़ुशी है कि लोगों ने इतने सालों तक ...और पढ़ें

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। शाहरुख़ खान हर ईद के मौके पर मीडिया के साथ सेलेब्रेशन करना नहीं भूलते हैं। पिछले कुछ सालों से यह आयोजन शाहरुख़ अपने घर मन्नत में रखते आ रहे थे लेकिन इस बार उन्होंने यह आयोजन एक फाइव स्टार होटल में रखा। इसी दौरान अबराम की ईद से जुड़ी एक ख़ास याद को शेयर करते हुए उन्होंने बताया कि वह हर साल ईद के लिए अबराम को एक नया टॉय देते हैं।
शाहरुख़ ने बताया कि अबराम का एक नया रूम बन चुका है। वह सारे टॉयज इसमें ही इक्कठा करते जा रहा हैं। अबराम को मेरे साथ बाहर आकर लोगों के सामने हाथ हिलाना बहुत पसंद है।शाहरुख़ ने यह भी कहा कि उन्हें अपने बेटे अबराम को महाभारत की कहानियां सुनाना पसंद है,क्योंकि उनके परेंट्स ने भी उन्हें यही कहानियां सुनाई थी। शाहरुख ने कहा कि उन्हें बहुत अच्छा लगता है कि आज के दिन उनके बच्चे ईद वाले कपड़े पहनते हैं क्योंकि साल भर वो ट्रेडिशनल कपड़ों से दूर रहते हैं। यह उनके लिए भी खास मौका होता है कि वह अपनी परंपरा से जुड़े ।
यह भी पढ़ें:तैमूर के बारे में मामा रणबीर ने कही ये ख़ास बात

साथ ही शाहरुख ने यह भी कहा कि वह खुद घर पर होते हैं तो उनके लिए अपने हाथों से पास्ता बनाना पसंद करते हैं क्योंकि इसके अलावा उन्हें कुछ और पकाना आता ही नहीं है। यह पूछे जाने पर कि आपकी ईद कैसी होती थी, इस पर शाहरुख कहते हैं कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि उनकी ईद शानदार हुआ करेगी लेकिन वह इसे अपनी ख़ुशनसीबी मानते हैं । शाहरुख़ ने इस दौरान यह भी कहा कि ईद के मौके पर वो अपने परेंट्स के साथ आस पड़ोसियों के यहां जाया करते थे।
यह भी पढ़ें:पाकिस्तान में पहली बार बनेगा हिंदी फिल्म का रीमेक

बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे होने पर शाहरुख़ ने कहा "मुझे ख़ुशी है कि लोगों ने इतने सालों तक साथ दिया। वही लोग मुझे आगे बढ़ने के लिए इंस्पायर भी करते हैं। शाहरुख़ ने यह भी कहा है कि हर साल की तरह इस ईद पर भी सलमान के घर की बिरयानी आएगी, तो वह उसका आनंद जरूर उठाएंगे।