विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तैमूर के बारे में मामा रणबीर ने कही ये ख़ास बात

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 26 Jun 2017 01:42 PM (IST)Updated: Sat, 01 Jul 2017 11:24 AM (IST)

रणबीर ने अपनी आगामी फिल्म जग्गा जासूस के बारे में बताया कि उनकी फिल्म बच्चों को बेहद पसंद आयेगी क्योंकि ...और पढ़ें

तैमूर के बारे में मामा रणबीर ने कही ये ख़ास बात
तैमूर के बारे में मामा रणबीर ने कही ये ख़ास बात

 अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। रणबीर कपूर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में यह बात कही थी कि वह आशा करेंगे कि तैमूर आगे चल कर अभिनय की दुनिया में आये और खूब तरक्की करे। कपूर खानदान और पटौदी परिवार का नाम रोशन करे।

हाल ही जब एक बार फिर रणबीर कपूर से तैमूर के बारे में बातचीत की गयी तो उन्होंने तैमूर की क्यूटनेस की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें वाकई तैमूर दिन ब दिन क्यूट ही नज़र आता जा रहा है। रणबीर ने कहा कि उन्हें जब भी मौका मिलता है, वह जाकर तैमूर से मिल आते हैं और उनकी आंखें उन्हें बहुत ही प्यारी लगती हैं। रणबीर ने यह भी कहा कि फिलहाल कपूर परिवार में कोई सबसे अधिक सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं तो वह तैमूर ही हैं। सोशल मीडिया में उसे लेकर हमेशा ही चर्चे होते रहते हैं। खासतौर से उसकी जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती हैं, वह कमाल की होती हैं। कई बार तो रणबीर खुद उन्हीं फोटो में देखते हैं कि तैमूर कितने क्यूट नजर आ रहे हैं। हर कोई उसकी क्यूटनेस के बारे में जानना चाहता है। उसे देखना चाहता है।

यह भी पढ़ें:#FatherDaughterTime: बेटी नितारा संग हो तो अक्षय कुमार हवा में उड़ने लगते हैं , क्यूट वीडियो

रणबीर कहते हैं कि सच तो यह भी है कि वह फोटो से भी अधिक रियल लाइफ में क्यूट हैं। रणबीर अपनी तरफ से तैमूर को हमेशा स्वस्थ और हेल्दी रहने की ही विशेज देना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:तस्वीरें : कपिल के चायवाले की घरवापसी, साथियों ने ऐसे किया वेलकम

 

रणबीर ने अपनी आगामी फिल्म जग्गा जासूस के बारे में बताया कि उनकी फिल्म बच्चों को बेहद पसंद आयेगी क्योंकि बच्चों के लिए भारत में ऐसी फिल्में कम ही बनती हैं। उनकी फिल्म में भले ही बच्चे का किरदार न हो लेकिन फिर भी फिल्म को बच्चे कनेक्ट करेंगे। रणबीर की फिल्म जग्गा जासूस 14 जुलाई को रिलीज़ होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।