विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान में पहली बार बनेगा हिंदी फिल्म का रीमेक, ये होगी वो फिल्म

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Mon, 26 Jun 2017 01:51 PM (IST)

फिलहाल फिल्म का नाम अर्थ 2 रखा जा रहा है। फिल्म में मॉर्डन पाकिस्तान की कहानी को दर्शाया जायेगा।

पाकिस्तान में पहली बार बनेगा हिंदी फिल्म का रीमेक, ये होगी वो फिल्म
पाकिस्तान में पहली बार बनेगा हिंदी फिल्म का रीमेक, ये होगी वो फिल्म

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। पाकिस्तान की फिल्मी दुनिया से एक नई ख़बर आयी है कि वहां महेश भट्ट की माइलस्टोन रही फिल्म अर्थ का रीमेक बनने जा रहा है। जी हां, यह पहली बार होगा जब पाकिस्तान में किसी हिंदुस्तानी फिल्म का रीमेक बनेगा।

इस फिल्म को लेकर पूरी तैयारी हो चुकी हैं और पाकिस्तानी में अर्थ फिल्म के रीमेक के लिए स्टारकास्ट भी तय किये जा चुके हैं। पाकिस्तान के स्टार शान शाहिद ने इस फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी संभाली है। यही नहीं फिल्म में वह अहम किरदार भी निभायेंगे। खबर है कि फिल्म में वह राज किरण की भूमिका निभाने जा रहे हैं। फिल्म में हुमायमा मलिक, स्मिता पाटिल का किरदार निभाने जा रही हैं तो वहीं उज़्मा हसन आजिम और मोहबीब मिर्जा खरबंदा भी फिल्म में अहम किरदार निभायेंगे। फिल्म का निर्माण हमद चौधरी के बैनर तले होगा। फिलहाल फिल्म का नाम अर्थ 2 रखा जा रहा है। फिल्म में मॉर्डन पाकिस्तान की कहानी को दर्शाया जायेगा।

यह भी पढ़ें:प्रियंका चोपड़ा Chill करने मलिबू पहुंची, तस्वीरें देखिये

पहले इस फिल्म को 2015 में रिलीज़ करने का प्लान लेकिन अब यह फिल्म इस साल दिसंबर में रिलीज होगी। अब देखना यह है कि यह फिल्म हिंदी फिल्म की तरह पाकिस्तानी आॅडियंस पर भी वही छाप छोड़ पाने में कामयाब होती है या नहीं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।