विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...और शाहरुख़- आमिर में हो गए ' दो-दो हाथ ' , सलमान रहे दूर

By ManojEdited By:
Published: Tue, 01 Nov 2016 11:47 AM (IST)Updated: Tue, 01 Nov 2016 01:47 PM (IST)

जहां बॉलीवुड के दो बड़े खान मुंबई में दिवाली सेलेब्रेट कर रहे थे वहां सलमान इन सब से दूर गोवा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। रौशनी के त्यौहार दीपावली के मौके पर सितारों ने इस बार खूब जश्न मनाया। कहीं दिवाली पार्टियां हुई तो कहीं खुशियों के दीप जलाये गए। आमिर खान और शाहरुख़ तो अपनी अपनी बेगमों के सामने 'बादशाह-गुलाम' के चक्कर में उलझ कर रह गए।

इस दिवाली पर आमिर खान के घर पर सितारों की धूम मची थी। दिवाली को सेलेब्रेट करने के लिए कई सारे सितारे पहुंचे जिनमें शाहरुख़ और गौरी खान भी शामिल थे। मौका दिवाली का था तो पत्तों की बाज़ी तो बनती ही थी। बस फिर क्या हो गए बिस्तर पर दो दो हाथ। शाहरुख़ और आमिर खान के साथ ताश की इस बाज़ी में किरण राव और गौरी खान भी शामिल थी। इस दौरान खींची गई एक तस्वीर में आमिर खान तो फ्रेम से गायब दिखे लेकिन गौरी की नज़रे शाहरुख़ पर थी। शायद वो इस बात पर नज़र रखे हुए थीं कि कहीं किंग खान ज्यादा दांव ना लगा दें।

शाहरुख खान ने इमोशनल वीडियो के जरिए भेजा सेना के जवानों को संदेश

जहां बॉलीवुड के दो बड़े खान मुंबई में दिवाली सेलेब्रेट कर रहे थे वहां सलमान इन सब से दूर गोवा पहुंच गए थे , वो भी पूरे खान खानदान को लेकर। मनाली में ट्यूबलाइट और लोनावाला में बिग बॉस की शूटिंग से थक चुके सलमान इस दिवाली को सिर्फ परिवार के साथ सेलेब्रेट करने के मूड में थे। गोवा के एक रिसॉट में सबने खूब दिवाली मनाई जिसमें सूरज पंचोली जैसे खान परिवार के करीबी लोग भी थे।

Photo: दीवाली पार्टी में सैफ की बेटी सारा का दिखा ये अलग अंदाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।