यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ब्रेकअप: फिर टूटा सलमान का दिल, बिखर गए सपने
ये क्या सलमान खान को प्यार में फिर से धोखा मिल गया। क्या सलमान खान की किस्मत में सपने सजाना ...और पढ़ें

नई दिल्ली। ये क्या सलमान खान को प्यार में फिर से धोखा मिल गया। क्या सलमान खान की किस्मत में सपने सजाना और अपना घर बसाना दोनों ही नहीं है। वैसे तो सलमान के आसरे इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियों ने अपनी किस्मत संवारी है लेकिन बाद में वे उनको अकेला छोड़ कर चली गईं। शायद इस बार भी ऐसा ही कुछ होने जा रहा है।
पढ़ें: सल्लू ने जब अपनी लेडी लव को घरवालों से मिलवाया
जिस विदेशी बाला को सलमान ने दिल के साथ-साथ अपने घर तक में जगह दे थी वह सलमान से नहीं बल्कि किसी और से प्यार करती हैं। बॉलीवुड के दबंग सलमान की निजी जिंदगी आखिर कब संवरेगी ये कहना मुश्किल हो गया है।
पढ़ें: सलमान के दिल के दरवाजे से घर में बसी लुलिया
जी हां हम बात कर रहे हैं रोमानियन टीवी स्टार लुलिया वंतुर की। खबर है कि लुलिया पहले से ही शादीशुदा हैं। ग्रैमी नॉमिनेटेड म्यूजीशियन मेरिस मोगा से लुलिया के करीबी रिश्ते हैं। या यूं कहें कि दोनों में अफेयर था। लेकिन फिर कुछ गलतफहमी की वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था। फिर बाद में दोनों में सुलह हो गई। इन दिनों खबर है कि दोनों की शादी हो गई है। हालांकि लुलिया की ओर से अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
गौरतलब है कि पिछले तीन महीने से लुलिया मुंबई में सल्लू मियां के घर पर उनके परिवार के साथ रह रही हैं। इससे ये अंदाजा तो लगाया जा सकता है कि दोनों कितने करीब आ गए थे, लेकिन अब सलमान का क्या होगा। खबरें आ रही थीं कि उन्होंने लुलिया को लेकर कई सपने सजा लिए थे। दोनों मुंबई की सड़कों पर आए दिन साथ दिखाई देते थे। दरअसल, सलमान ने लुलिया को मुंबई दिखाने का वादा जो किया था। पर अब सल्लू मियां क्या करेंगे, इस बात का तो किसी को इल्म नहीं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
