विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कट्रीना के लिए सलमान की सलाह होती है बेशकीमती

By Edited By:
Published: Mon, 20 May 2013 04:00 PM (IST)Updated: Mon, 20 May 2013 04:21 PM (IST)

मुंबई। बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा कट्रीना कैफ सलमान खान की सलाह को अपने लिए बेशकीमती मानती हैं। चाहे कट्रीना सलमान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा कट्रीना कैफ सलमान खान की सलाह को अपने लिए बेशकीमती मानती हैं। चाहे कट्रीना सलमान को दाने नहीं डालती, लेकिन सलमान से सलाह जरूर लेती हैं। खैर कुछ भी कहें कट्रीना को इंडस्ट्री में लाने वाले भी तो सलमान ही हैं।

कट्रीना ने कहा, सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री के बारे मे अच्छी समझ है और उनकी सलाह बेशकीमती है। उन्होंने कहा कि अनुष्का शर्मा और आदित्य चोपड़ा से भी वे सलाह लेती हैं।

खैर, कट्रीना को पता है कि कोई उनका साथ दें या न दें पर उनके सल्लू हर मुसीबत में उनका साथ देंगे। कट्रीना इन दिनों रितिक रोशन के साथ बैंग-बैंग और आमिर खान के साथ धूम के सीक्वल 'धूम 3' में काम कर रही हैं। इन दोनों ही फिल्मों में कट्रीना कैफ को दर्शक एक्शन करते देख सकते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर