विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेहद नाराज़ सलमान ख़ान करेंगे बिग बॉस से वॉक आउट!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Sat, 26 Nov 2016 04:09 PM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2016 06:51 PM (IST)

सलमान के इस गुस्से वाले रूप को देखने के बावजूद स्वामी ओम जी सलमान को इरीटेट करने से बाज़ नहीं आते हैं और लगातार कुछ ना कुछ कहते रहते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। इस बार वीकेंड का वार काफी हंगामों भरा होने वाला है। सूत्रों की मानें तो स्वामी ओम जी के बर्ताव से सलमान ख़ान इस कदर नाराज़ हैं कि शो से वॉक आउट ही कर जाएंगे, जिसके बाद घर वाले स्वामी जी के पीछे पड़ जाएंगे।

सलमान बिग बॉस के घर में हमेशा मस्ती करते नजर आते हैं, लेकिन इस बार वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान अपना गुस्सा घर वालों पर निकालेंगे। दरअसल, उनका यह गुस्सा स्वामी ओम को लेकर है। सलमान स्वामी को कहने वाले हैं कि उन्होंने घर वालों को बुरी तरह से परेशान कर रखा है और उनके इस बर्ताव से सलमान को बहुत गुस्सा आ गया है। ख़ास तौर पर सलमान स्वामी ओम को रोहन मेहरा के परिवार वालों के बारे में बोलने की वजह से काफी गुस्सा दिखायेंगे। उन्होंने कहा कि अगर वह इस तरह की चीज़ें करेंगे तो उन्हें उनसे बात ही नहीं करनी है। सलमान ने कहा कि स्वामी को किसी के परिवार वालों के बारे में कुछ भी बोलने का हक़ नहीं है, क्योंकि किसी के परिवार वालों के बारे में कुछ भी बोलना एंटरटेनमेंट नहीं हो सकता है।

गौतम-मंदना बने बिग बॉस के मेहमान, इस कंटेस्टेंट को बताया बोरिंग

गौरतलब है कि इस बात पर रोहन के पिता ने भी रिएक्ट किया है और वह चाहते थे कि सलमान इस पर अपनी प्रतिक्रिया दें। सलमान के इस गुस्से वाले रूप को देखने के बावजूद स्वामी ओम जी सलमान को इरीटेट करने से बाज़ नहीं आते हैं और लगातार कुछ ना कुछ कहते रहते हैं।

स्वामी ओम के कमेंट पर भड़के रोहन के पिता, सलमान से की मांग

इस बात पर सलमान जब यह महसूस करते हैं कि स्वामी पर उनकी किसी बात से फ़र्क नहीं पड़ रहा तो वो स्पष्ट रूप से कहते हैं कि आपको जो भी बातें करनी है करो, मैं अब यहां से जा रहा हूं और वो घर से डिसकनेक्ट हो जाते हैं। अब देखना यह है कि सलमान के इस बर्ताव का स्वामी पर कुछ असर होता भी है या नहीं।