विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान-अनुष्‍का आज 'सुल्‍तान' की शूटिंग के लिए पहुंचेंगे दिल्‍ली!

By Tilak RajEdited By:
Published: Tue, 12 Apr 2016 09:15 AM (IST)Updated: Tue, 12 Apr 2016 09:21 AM (IST)

सलमान और अनुष्‍का इन दिनों फिल्‍म 'सुल्‍तान' की शूटिंग में जुटे हुए हैं। फिल्‍म ईद के मौके पर रिलीज होनी है और अभी शूटिंग काफी बाकी है, इसलिए तेजी से काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आज 'सुल्‍तान' की यूनिट शूटिंग के दिल्‍ली आएगी।

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान और अनुष्का शर्मा इन दिनों फिल्म 'सुल्तान' की शूटिंग में जुटे हुए हैं। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होनी है और अभी शूटिंग काफी बाकी है, इसलिए तेजी से काम किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि आज 'सुल्तान' की यूनिट शूटिंग के दिल्ली आ रही है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ की खबर के मुताबिक, 'सुल्तान' का मुंबई शूटिंग शेड्यूल पूरा हो गया है। इस खुशी में एक छोटा-सा सेलिब्रेशन भी हुआ। लेकिन अब फिर जल्द ही फिल्म की शूटिंग दिल्ली में शुरू हो जाएगी। आज पूरी यूनिट मुंबई से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। बताया जा रहा है कि यश राज बैनर के तले बन रही इस फिल्म के अंतिम शेड्यूल की शूटिंग सलमान बुल्गेरिया में करेंगे।


लंगोट पहने धूल-मिट्टी उड़ाते अखाड़े में सलमान, 'सुल्तान' का पहला पोस्टर जारी

दरअसल, फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा नहीं चाहते कि फिल्म की रिलीज में कोई दिक्कत सामने आए। र्इद के मौके पर फिल्म को रिलीज करना है। आदित्य ने डायरेक्टर और यूनिट को साफ-साफ कह दिया है कि डेड लाइन पर सारा काम खत्म चाहिए, ताकि वो तय समय पर फिल्म को रिलीज कर सकें।

'सुल्तान' के मेकर्स शुरुआत से समय के खिलाफ रेस लगा रहा हैं। पहले फिल्म की हीरोइन को फाइनल करने में ही मेकर्स ने काफी देर लगा दी। जब अनुष्का को इस फिल्म के लिए फाइनल किया गया, तो उन्हें भी किरदार के लिए तैयार होने में समय लगा। इधर सलमान को भी इस फिल्म के लिए काफी वजन बढ़ाना, क्योंकि वो इसमें एक हरियाणवी पहलवान का किरदार निभा रहे हैं। आमिर खान भी अपनी अगली फिल्म 'दंगल' में एक रेसलर की भूमिका में नजर आएंगे। इसलिए भी सलमान 'सुल्तान' के कैरेक्टर को सीरियसली ले रहे हैं।

ईशा गुप्ता ने क्यों उड़ाई खुद की ही सगाई की अफवाह, सामने आया सच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।