यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लंगोट पहने धूल-मिट्टी उड़ाते अखाड़े में सलमान, 'सुल्तान' का पहला पोस्टर जारी
सलमान खान ने अपनी फिल्म 'सुल्तान' का पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें वो लंगोट पहने धूल-मिट्टी उड़ाते अखाड़े में नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली। सलमान खान पिछले काफी समय से अपनी फिल्म 'सुल्तान' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने लुक और फिजिक पर काफी कड़ी मेहनत की है। यह इस फिल्म के पहले पोस्टर से भी साफ झलक रहा है, जिसे सलमान ने ट्विटर पर जारी किया है। इसमें सलमान लंगोट पहने धूल-मिट्टी उड़ाते अखाड़े में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'सुल्तान' का पहला दाव।'
Photo: आते ही छा गया सचिन तेंदुलकर की फिल्म का पहला पोस्टर

आपको बता दें कि यशराज बैनर तले बन रही 'सुल्तान' में सलमान के अपोजिट अनुष्का शर्मा नजर आएंगी और वो भी सलमान की तरह पहलवानी के दाव-पेंच दिखाती नजर आएंगी। खास बात ये भी है कि दर्शक पहली बार सलमान और अनुष्का की जोड़ी को इस फिल्म में देख सकेंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है।
ईशा गुप्ता ने क्यों उड़ाई खुद की ही सगाई की अफवाह, सामने आया सच
हाल ही में 'सुल्तान' के सेट से लंगोट में सलमान की तस्वीर लीक हो गई थी, जिस पर उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की थी। पहलवानी पर आमिर खान की 'दंगल' भी आ रही है। ऐसे में दोनों सुपरस्टार दोस्तों की फिल्मों की तुलना होना लाजिमी है। देखते हैं इस मुकाबले में किसकी जीत होती है।