विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सलमान ने स्वामी ओम को क्यों दी 'टेस्ट ट्यूब बेबी' पैदा करने की सलाह!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 28 Nov 2016 12:58 PM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2016 02:04 PM (IST)

सलमान ने आगे कहा कि घर से बाहर जाने के बाद आप मेरे लिए जो लड़की ढूंढ रहे हैं, पहले उससे शादी करना और अपने बच्चे पैदा करना।

News Article Hero Image

मुंबई। बिग बॉस में इस बार वीकेंड का वार हुआ स्वामी ओम जी पर। पूरे हफ़्ते में उन्होंने जिस तरह घर के सदस्यों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी कीं, उसको लेकर सलमान ने स्वामी जी की जमकर क्लास लगाई, मगर रविवार के एपिसोड में तो स्वामी ओम जी को सलमान ने ऐसी सलाह दे डाली, जिसे सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा।

दरअसल, इस वीकेंड में चार वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई हैं, जिनमें इसी सीज़न में एक हफ़्ते घर में रह चुकी प्रियंका जग्गा म्यूस भी शामिल हैं। प्रियंका इंडियावालों की टीम में थीं और स्वामी ओम जी के साथ उनके संबंध काफी अच्छे रहे। स्वामी ओम उन्हें अपनी बेटी कहते थे। रविवार को जब सलमान ने वाइल्ड कार्ड के ज़रिए प्रियंका के घर में जाने का खुलासा किया तो स्वामी ओम ने अपनी आदत के मुताबिक़ उछलना शुरू कर दिया और दोहराने लगे- मेरी बेटी आ गई। अब मुझे कोई ग़म नहीं। इस पर सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रियंका स्वामी जी के ग़म कम करने नहीं बढ़ाने आ रही है। मगर, स्वामी ओम कहने लगे कि उनकी बेटी उनका ख्याल रखेगी। इस पर सलमान ने कमेंट किया कि स्वामी जी ख़ुद अपने बच्चे क्यों नहीं पैदा करते।

कैसा ब्रेकअप! सलमान ख़ान तो यूलिया के साथ कर रहे हैं जमकर पार्टी, देखें तस्वीरें

सलमान के इस कमेंट को सुनकर सब हंसने लगे। सलमान ने आगे कहा कि घर से बाहर जाने के बाद आप मेरे लिए जो लड़की ढूंढ रहे हैं, पहले उससे शादी करना और अपने बच्चे पैदा करना। इतना ही नहीं सलमान ने स्वामी ओम की उम्र को देखते हुए मज़ाक़ किया कि जिस टेस्ट ट्यूब में वो सोना रख रहे थे, उसी में बच्चे (टेस्ट ट्यूब बेबी) पैदा कर सकते हैं।

एक्स ब्वॉयफ्रेंड का क़र्ज़ चुकाकर बेघर हुई ये टॉप एक्ट्रेस

आपको बता दें कि बिग बॉस 10 की शुरुआत में स्वामी ओम जी ने सलमान ख़ान पर डोरे डालते हुए भविष्यवाणी की थी कि 2017 में उनकी शादी हो जाएगी।