विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

परिवार संग मालदीव की सैर पर सैफ-करीना

By Sachin kEdited By:
Published: Sun, 31 May 2015 03:37 AM (IST)Updated: Sun, 31 May 2015 08:31 AM (IST)

बॉलीवुड युगल सैफ अली खान व करीना कपूर खान के लिए यह समय परिवार के साथ छुट्टियां बिताने और मौज-मस्ती ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान के लिए ये वक्त परिवार के साथ छुट्टियां बिताने और मौज-मस्ती करने का है। दोनों परिवार के साथ मालदीव की खूबसूरत वादियों और समुद्रतटों का लुत्फ उठा रहे हैं।

अमिताभ, माधुरी, प्रीति को मैगी का एड करना पड़ा भारी, केस दर्ज

ट्रिप में सैफ की बहन सोहा अली खान भी पति कुणाल खेमू के साथ हैं। सोहा ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा करते हुए उसके साथ ट्वीट किया, 'मालदीव पहुंच गए।'

तस्वीर में करीना, कुणाल और सोहा के अलावा सैफ और उनका 14 साल का बेटा इब्राहिम भी दिख रहा है।

पढ़ेंः इस फिल्म में साथ दिखेंगे सैैफ, शाहिद और कंगना