Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सैफ़-करीना के बेटे तैमूर चले अपनी पहली विदेश यात्रा पर, देखें तस्वीरें

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Thu, 27 Jul 2017 05:54 AM (IST)

    हाल के दिनों की बात करें तो तैमूर की ऐसी साफ़ तस्वीरें कम ही देखने को मिली हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    सैफ़-करीना के बेटे तैमूर चले अपनी पहली विदेश यात्रा पर, देखें तस्वीरें

    मुंबई। सैफ़ अली ख़ान एक ऐसे एक्टर हैं जिनका पूरा परिवार काफी पॉपुलर है। उनके दिवंगत क्रिकेटर पिता से लेकर एक्ट्रेस मॉम शर्मीला टैगोर, बहन सोहा, बहनोई कुणाल खेमू, पहली पत्नी अमृता, अमृता से उनकी बेटी सारा से लेकर दूसरी पत्नी करीना कपूर से उनका 7 महीने का नन्हा बेटा तैमूर अली ख़ान। सैफ़-करीना के लाडले तैमूर तो लोकप्रियता में जैसे सब पर भारी हैं। यही वजह है कि उनकी एक तस्वीर आती है और डिजिटल मीडिया में वाइरल हो जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहरहाल, इस बीच मंगलवार को करीना कपूर ख़ान और सैफ़ अली ख़ान अपने इस नन्हें और सुपर क्यूट बेटे तैमूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गए। ख़बर है कि तीनों स्विटज़रलैंड छुट्टियां मनाने को जा रहे हैं। यह तैमूर की पहली विदेश यात्रा है।

    यह भी पढ़ें: ये हैं बॉलीवुड के वे 7 सितारे जिन्होंने एक, दो नहीं बल्कि तीन-चार शादियां तक की, देखें तस्वीरें

    पिछले साल 20 दिसंबर को करीना कपूर ख़ान ने बेटे तैमूर को जन्म दिया था और उसके बाद से ही यह स्टार किड चर्चा में है। आप देख सकते हैं तैमूर पापा की गोद में काफी रिलैक्स नज़र आ रहे हैं।

    आपको याद होगा कि सैफ़ और करीना के बेटे तैमूर के नाम को लेकर सोशल मीडिया में काफी हंगामा हुआ था।

    हाल के दिनों की बात करें तो तैमूर की ऐसी साफ़ तस्वीरें कम ही देखने को मिली हैं। आप देख सकते हैं तैमूर इन तस्वीरों में सुपरक्यूट लग रहे हैं!

    यह भी पढ़ें: आर्यन दिखने लगे हैं बिल्कुल पापा शाह रुख़ ख़ान की तरह, ये 5 तस्वीरें हैं गवाह

    दिनोंदिन स्टार किड्स की धूम बढ़ती जा रही है और तैमूर अली ख़ान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इन तस्वीरों में तो यही लगता है कि तैमूर का चेहरा करीना और सैफ़ दोनों का ही मिला-जुला स्वरुप है।