विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गोलमाल 4' और '2.0' की टक्कर टली, रोहित शेट्टी को इसलिए लेना पड़ा फ़ैसला!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Thu, 01 Dec 2016 03:04 PM (IST)Updated: Fri, 02 Dec 2016 07:38 AM (IST)

रोहित ने अभी फ़िल्म की अगली रिलीज़ डेट का एलान नहीं किया है। रोहित ने अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में रजनीकांत को एक गाना लुंगी डांस भी समर्पित किया था।

News Article Hero Image

मुंबई। जब से रजनीकांत और अक्षय कुमार की फ़िल्म '2.0' की रिलीज़ डेट का एलान हुआ है, इसकी 'गोलमाल 4' से टक्कर ख़बरों में छाई हुई है। मगर लगता है कि रोहित रजनीकांत से टकराने के मूड में नहीं हैं।

कुछ दिन पहले मुंबई में हुए एक भव्य समारोह में '2.0' का टीज़र रिलीज़ किया गया था, जिसमें रजनीकांत और अक्षय कुमार के साथ सलमान ख़ान भी शामिल हुए थे। तभी इसकी रिलीज़ डेट भी एनाउंस की गई थी। '2.0' अगले दिवाली पर रिलीज़ हो रही है। रोहित शेट्टी की गोलमाल सीरीज़ के फ़िल्में ज़्यादातर दिवाली पर रिलीज़ होती रही हैं। ऐसे में 'गोलमाल 4' के लिए भी इसी तारीख़ को चुना गया था, लेकिन '2.0' के आने के बाद ख़बरें हैं कि रोहित शेट्टी ने अपनी फ़िल्म की रिलीज़ तारीख़ बदल दी है।

सलमान, शाह रूख़, आमिर... जानिए कहां धमाल मचाने वाली है ये ख़ान तिकड़ी

सूत्रों की मानें तो रोहित शेट्टी ने फ़िल्म की रिलीज़ डेट आगे बढ़ाने का फैसला किया है। रोहित ने इसकी वजह बस यह बताई है कि रजनीकांत सुपरस्टार हैं और हम सब उनके फ़ैन हैं। रोहित के इस क़दम से '2.0' के प्रोड्यूसर राजू रामलिंगम ने उन्हें ट्विटर पर बहुत धन्यवाद कहा है। रोहित को थैंक्स कहने के साथ यह भी लिखा है कि वाकई आप रजनीकांत के सुपर फैन हैं। आपने साबित कर दिया है।

फ़ाइनली गर्लफ्रेंड के लिए ये बड़ा काम करने जा रहे हैं सलमान ख़ान

रोहित ने अभी फ़िल्म की अगली रिलीज़ डेट का एलान नहीं किया है। बताते चलें कि रोहित ने अपनी फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' में रजनीकांत को एक गाना लुंगी डांस भी समर्पित किया था।