विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणबीर कपूर की इस हरकत का ऋषि कपूर देंगे करारा जवाब

By Suchi SinhaEdited By:
Published: Tue, 01 Nov 2016 09:58 AM (IST)Updated: Tue, 01 Nov 2016 10:33 AM (IST)

ऋषि कपूर ने ट्विटर के जरिए बताया है कि वो जल्द ही रणबीर कपूर को फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में उनकी नकल करने का जवाब देंगे।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रणबीर कपूर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन प्रर्दशन कर रही है। फिल्म में उन्होंने अपने पिता ऋषि कपूर की फिल्म 'चांदनी' के एक सीन की नकल उतारी है। इस सीन को देखने के बाद ऋषि कपूर ने ट्विटर पर लिखा है कि वो रणबीर को इसका जवाब जरुर देंगे।

शाहरुख खान ने इमोशनल वीडियो के जरिए भेजा सेना के जवानों को संदेश

ऋषि ने ट्विटर पर लिखा, 'हां, वो मेरा बेटा है जिसने मेरे दृश्य पर ऐ दिल है मुश्किल में हाथ आजमाया है। जल्दी ही मैं उसके दृश्य पर हाथ आजमाऊंगा। वैसे ही उसकी चिकोटी काटूंगा।'

बता देें एक ट्विटर यूजर ने फिल्म के उस दृश्य का वीडियो साझा किया था, जिसमें रणबीर और अनुष्का का ये दृश्य है। यूजर ने इस दृश्य को 'ऐ दिल है मुश्किल' की 'सबसे अच्छी बात' कही। बस इसी पर ऋषि कपूर ने ट्वीट कर जवाब दिया है।

Photo: दीवाली पार्टी में सैफ की बेटी सारा का दिखा ये अलग अंदाज

करण जौहर निर्देशित ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई है। पहले वीकेंड में फिल्म ने 35.60 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया। फिल्म में रणबीर के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भी अहम भूमिका में हैं।