विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पापा ऋषि कपूर ने इस मुद्दे पर किया सपोर्ट, बेटे रणबीर को तो कुछ नहीं पता

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sun, 08 Oct 2017 03:09 PM (IST)

रणबीर कहते हैं कि मुझे यह बात समझ ही नहीं आयी कि ये किस बारे में हैं, फिर मुझे पता ...और पढ़ें

पापा ऋषि कपूर ने इस मुद्दे पर किया सपोर्ट, बेटे रणबीर को तो कुछ नहीं पता
पापा ऋषि कपूर ने इस मुद्दे पर किया सपोर्ट, बेटे रणबीर को तो कुछ नहीं पता

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। ऋषि कपूर सोशल मीडिया में जितने एक्टिव रहते हैं, बेटे रणबीर कपूर इस माध्यम से उतने ही दूर हैं। इसीलिए जब ऋषि कपूर बेटे के बारे में कुछ लिखते हैं या टिप्पणी करते हैं तो रणबीर को इसका इल्म नहीं रहता। हाल ही में ऋषि कपूर ने एक ऐसा ट्वीट किया, जिसे माहिरा प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसके बारे में रणबीर को किसी और से मालूम हुआ। 

हाल ही में मामी फिल्मोत्सव के मूवी मेला में करण जौहर ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ एक लंबा सेशन रखा था। इसी दौरान करण ने उनसे कई सवाल किये। उन सवालों में एक सवाल यह भी था कि कि क्या उन्हें जानकारी होती है कि उनके पिता ट्वीट कर रहे होते हैं। रणबीर ने इस पर जो जवाब दिया, उससे उनकी बेख़बरी का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। रणबीर ने कहा, हाल ही में मैं फिल्म देख रहा था। किसी ने मुझे स्क्रीन शॉट भेजा कि देखो पापा ने क्या लिखा है। ट्वीट किया है- आई सपोर्ट यू बॉय...।

यह भी पढ़ें: 9 महीनों में 8 फ़िल्मों ने ली 100 करोड़ क्लब में एंट्री, वरुण-अक्षय की दो-दो

रणबीर कहते हैं कि मुझे यह बात समझ ही नहीं आयी कि ये किस बारे में हैं, फिर मुझे पता चला कि पापा ने मेरी तस्वीर के साथ कुछ ट्वीट किया था। सो, मैंने मॉम से पूछा तो मॉम ने बताया कि उस वक्त तो सोने जा चुके थे, सुबह पूछूंगी। रणबीर कहते हैं कि ऋषि कपूर के सारे ट्वीट उनके अपने ट्वीट होते हैं, उनके अपने व्यूज़ होते हैं।इससे उनका कोई भी लेना-देना नहीं हैं। हर किसी की पर्सनल सोच अलग होती है।

यह भी पढ़ें: एक-दूजे के हुए नागा और सामंथा, हिंदू-क्रिश्चियन रीति-रिवाज़ से हुई शादी

रणबीर कपूर का मानना है कि आज के दौर में सोशल मीडिया ने अकेलेपन की खूबसूरती और उसकी मासूमियत को भी खत्म कर दिया है। कई बार लोग जब अकेले होते हैं तो उन्हें काफी कुछ सोचने और रचने का मौका मिलता है। अब ऐसा होता है कि लोग न्यूज़पेपर भी नहीं पढ़ते, किताबें भी नहीं पढ़ते। चूंकि जितना वक्त वह अकेले होते हैं, मोबाइल फोन में ही लगे रहते हैं। मैं ऐसा नहीं हूं। मैं अब भी इन चीज़ों में दिलचस्पी लेता हूं। अकेला रहना मुझे अच्छा लगता है।

बता दें कि रणबीर संजय दत्त की बायोपिक फिल्म में नज़र आने वाले हैं। साथ ही साथ वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ड्रैगन' में भी दिखने वाले हैं।