विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऋषि कपूर ने अभिजीत और ऐजाज को कहा 'ईडियट्स'

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 07 May 2015 10:02 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 07 May 2015 10:48 AM (GMT+05:30)

हिट एंड रन मामले में सलमान खान को सजा दिए जाने के बाद सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने पीड़ितों पर और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। हिट एंड रन मामले में सलमान खान को सजा दिए जाने के बाद सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने पीड़ितों पर और ऐजाज खान ने कानून पर विवादित टिप्पणी की है। इसके बाद दोनों की चौतरफा आलोचना हो रही है। अब ऋषि कपूर ने भी दोनों को आड़े हाथों लिया है।

सलमान के सपोर्ट में सिंगर अभिजीत ने 'पीड़ितों' को कहे 'अपशब्द'

अभिजीत ने कल इस मामले में फैसला आने के बाद सलमान के सपोर्ट में कुछ ट्वीट्स कर डाले जिसमें उन्होंने पीड़ितों को 'कुत्ता' कहकर पुकारा था। उन्होंने ट्वीट्स में कहा था कि कुत्ता सड़क पर सोएगा तो कुत्ते की मौत मरेगा। सड़कें गरीबों के बाप की नहीं हैं।

दूसरी तरफ ऐजाज ने अपने एक ट्वीट में कहा था, 'भारतीय कानून बकवास है, इसके लिए हमारी सरकार जिम्मेदार है। गरीबों को घर दो, वो सड़क के बहुत पास सोते हैं।' हालांकि बाद में उन्होंने अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया।

हिट एंड रन के पीड़ितों को अपशब्द कहना अभिजीत को पड़ा महंगा!

ऋषि कपूर ने दोनों पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया, 'सिंगर अभिजीत और ऐजाज खान पर शर्म आती है। कुछ बेवकूफ और असफल लोग। न्यूज चैनल इन हारे हुए लोगों को प्राइम टाइम पर लेता है।'

इसके आगे ऋषि ने दोनों को सलमान खान का चमचा तक कह डाला। उन्होंने ट्वीट किया, 'माफ करना लेकिन सिर्फ सलमान के चमचे ही बेतुके बयान देकर उनकी तरफदारी कर रहे हैं। हम भी शुभचिंतक हैं लेकिन तर्कसंगत बात करते हैं।'

ऋषि कपूर ने आगे कहा कि अगर उनके पास ताकत होती तो वो अभिजीत और ऐजाज खान की बकवास बंद कर देते। उन्होंने ट्वीट किया, 'काश एक दिन का तानाशाह होता तो अभिजीत और ऐजाज खान की बकवास बंद कर देता। आप उसी देश के कानून पर सवाल कैसे उठा सकते हो, जिस देश में रह रहे हो?'

अभिजीत ने अपने कुछ विवादित ट्वीट्स में सोनाक्षी सिन्हा को भी टैग किया था लेकिन उन्होंने अभिजीत को साफ कह दिया कि वो सलमान को सपोर्ट करती हैं, इस तरह की बातों को नहीं, इसलिए उन्हें टैग न किया जाए।

जयपुर में अभिजीत के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई है।

सोनाक्षी सिन्हा सिंगर अभिजीत पर भड़कीं!