विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कल्ट फ़िल्म 'शोले' के क्लाइमेक्स सीन का ऋषि कपूर ने उड़ाया मज़ाक़?

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 24 Oct 2016 02:00 PM (IST)Updated: Mon, 24 Oct 2016 02:57 PM (IST)

ऋषि के इस मज़ाक़ को कई लोगों ने हल्के-फुल्के ढंग से लिया है, लेकिन कुछ लोगों ने इस पर ऐतराज़ भी जताया है।

News Article Hero Image

मुंबई। सोशल मीडिया में ऋषि कपूर अपने मज़ाक़ और कमेंट्स के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस बार ऋषि ने जो किया है, उससे 'वीरू' का पारा चढ़ सकता है और 'बसंती' गुस्से में लाल हो सकती हैं।

ऋषि सोशल मीडिया में काफी एक्टिव हैं और उनकी पोस्ट्स पर अक्सर बवाल हो जाता है। कई बार इनमें हल्का-फुल्का मज़ाक़ होता तो कई दफ़ा ये किसी को निशाना बना लेती हैं। ऋषि ने ट्वीटर पर एक मीम शेयर किया है, जिसमें कुत्तों के ग्रुप की फोटो है, और इस पर लिखा है- ''हम सब जानना चाहते हैं कि बसंती हमारे सामने क्यों नहीं नाचेगी।'' इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ऋषि ने लिखा है- ''जवाब दो वीरू।''

शिवाय के बाद ये होगी अजय देवगन की तीसरी डायरेक्टोरियल फ़िल्म

दरअसल, ऋषि ने कल्ट फ़िल्म 'शोले' के उस सीन को लेकर ये मज़ाक़ किया, जिसमें वीरू गब्बर सिंह के अड्डे पर बंधा होता है और गब्बर वीरू की जान बख़्शने के बदले में बसंती को डांस करने के लिए कहता है। तब वीरू चिल्लाकर कहता है कि बसंती इन कुत्तों के सामने मत नाचना।

पहली फ़िल्म में हीरो ही नहीं, स्पॉट ब्वॉय भी थे आमिर ख़ान, और ये फ़िल्म थी...

ऋषि के इस मज़ाक़ को कई लोगों ने हल्के-फुल्के ढंग से लिया है, लेकिन कुछ लोगों ने इस पर ऐतराज़ भी जताया है। वैसे ऋषि इन सबसे कहां रुकने वाले हैं। पहले भी वो ट्वीटर पर अपने सेंस ऑफ़ ह्यूमर से फॉलोअर्स का मनोरंजन करते रहे हैं और नकारात्मक कमेंट करने वालों को नज़रअंदाज़ करते रहे हैं।