विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिचा चड्ढा को इस फिल्‍म में ऑफर हुआ था रितिक की मां का रोल

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 07 May 2016 08:36 AM (IST)Updated: Sat, 07 May 2016 11:11 AM (IST)

रिचा चड्ढा ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्‍यू के दौरान ये खुलासा कर चौंका दिया कि उन्‍हें एक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। रिचा चड्ढा एक बेहतरीन अदाकारा हैं ये वो साबित कर चुकी हैं। हर किरदार में उन्होंने अपनी एक अलग छाप छोड़ी है। शायद इसीलिए फिल्ममेकर्स भी उनके लिए अलग-अलग किरदार गढ़ते हैं। लेकिन शायद ही कभी रिचा ने सोचा होगा कि उन्हें कोई फिल्ममेकर रितिक रोशन की मां का किरदार ऑफर करेगा।

जी हां, रिचा को एक फिल्म में रितिक रोशन की मां का रोल ऑफर हुआ था। ये फिल्म थी 2012 में आई 'अग्निपथ'। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया। हालांकि रिचा ने इस किरदार को निभाने से इनकार कर दिया था। इस फिल्म में ऋषि कपूर, संजय दत्त और प्रियंका चोपड़ा जैसे बेहतरीन कलाकार थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

नेशनल अवार्ड कार्यक्रम स्थल के बाहर कल्कि कोचलीन से हुई छेड़छाड़

हालांकि ऐसा नहीं है कि रिचा ने अभी तक कोई मां का किरदार नहीं निभाया है। दरअसल, रिचा ने अनुराग कश्यप की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मां का किरदार निभाया था। फिल्म में की स्क्रिप्ट में जेनरेशन गैप था, इसलिए रिचा इस किरदार को निभाने के लिए तैयार हो गई थीं। शायद यहीं उनसे गलती हो गई। उम्रदराज महिला का किरदार भी उन्होंने बेहतरीन तरीके से निभाया था। रिचा के इस किरदार से प्रभावित होकर ही उन्हें 'अग्निपथ' के मेकर्स से रितिक की मां का किरदार ऑफर किया।

बता दें कि रिचा को जब रितिक की मां का किरदार ऑफर हुआ, तो वो सिर्फ 25 साल की थीं। वहीं रितिक रोशन उनसे काफी बड़े थे। जब रिचा ने 'अग्निपथ' के प्रोड्यूसर से पूछा कि आखिर उन्हें ये रोल क्यों ऑफर किया गया है, तो उन्होंने कहा कि आप 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में भी तो ऐसा किरदार निभा चुकी हैं। रिचा का कहना है कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत जल्दी आपकी एक छवि लोगों के बीच बन जाती है।

सैफ की बेटी इस नेता के पोते से लड़ा रही इश्क, किसिंग की तस्वीरें वायरल!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।