विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राम गोपाल वर्मा ने जीवित डायरेक्‍टर को दे डाली श्रद्धांजलि!

By rohitEdited By:
Published: Wed, 17 Dec 2014 12:38 PM (IST)Updated: Wed, 17 Dec 2014 12:40 PM (IST)

बॉलीवुड फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने कल साउथ के मशहूर निर्देशक के बालाचंदर के अस्पताल में भर्ती होने की ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने कल साउथ के मशहूर निर्देशक के बालाचंदर के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलने के बाद ट्विटर पर एक बहुत बड़ी गलती कर दी। वर्मा ने ट्वीट किया, 'के बालाचंदर के निधन की खबर से दुखी हूं। वो भारतीय सिनेमा में अकेले सच्चे निर्देशक थे।'

ये भी पढ़ेंः तेलुगू म्यूजिक डायरेक्टर चक्री की हार्ट अटैक से मौत

अपनी गलती का अहसास होते ही वर्मा ने तुरंत अपना ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और ये खबर बनकर सुर्खियों में छा गई। इसके बाद वर्मा ने ट्विटर पर माफी मांगी। उन्होंने लिखा, 'अफवाहों की पुष्टि किए बिना बालाचंदर जी के बारे में ट्वीट करने के लिए माफी चाहता हूं। उनकी सेहत में जल्द सुधार की कामना करता हूं।'

पढ़ेंः एकता कपूर ने छोड़ा रामू का साथ!

कमल हासन और रजनीकांत जैसे सुपरस्टार्स को खोजने का श्रेय के बालाचंदर को ही जाता है। इन सितारों को बालाचंदर ही फिल्म इंडस्ट्री में लेकर आए थे।

पढ़ें: जब आग की तरह फैली लता मंगेशकर के निधन की अफवाह