विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 31, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजकुमार राव, बोले राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार लौटाना साहस का काम

By Tilak RajEdited By:
Published: Sat, 31 Oct 2015 11:53 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2015 12:00 PM (IST)

राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार विजेता एक्‍टर राजकुमार राव ने कहा कि वह उन फिल्‍ममेकर्स का सम्‍मान करते हैं, जिन्‍होंने अपने नेशनल अवार्ड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्टर राजकुमार राव ने कहा कि वह उन फिल्ममेकर्स का सम्मान करते हैं, जिन्होंने अपने नेशनल अवार्ड लौटाए हैं। उनका कहना है कि ऐसा करना बहुत साहस का काम है।

शादी को एक साल भी नहीं और सलमान की बहन लेंगी तलाक!

दिबाकर बनर्जी और 'हंटर' फिल्म के डायरेक्टर हर्षवर्धन कुलकर्णी समेत कुछ फिल्ममेकर्स ने पिछले दिनों अपने राष्ट्रीय पुरस्कार देश में बढ़ती कथित असहिष्णुता और एफएटीआइआइ छात्रों के समर्थन में लौटा दिए।

ऐश्वर्या की यह फिल्म देखकर अभिषेक को अपनी पत्नी पर हुआ गर्व

राजकुमार राव ने दिबाकर की फिल्म 'लव सेक्स और धोखा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उन्हें फिल्म 'शाहिद' में बेहतरीन अभियन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। मामी फिल्म फेस्टिवल में 'अलीगढ़' के प्रीमियर के मौके पर उन्होंने कहा, 'एफटीआइआइ का होने की वजह से मैं समझ सकता हूं कि स्टूडेंट इस समय किस परिस्थिति से गुजर रहे हैं। वहीं इनके समर्थन में फिल्ममेकर्स का नेशनल अवार्ड वापस करना बहुत हिम्मत का काम है। यह विरोध का एक जरिया है। मैं इनके फैसले का सम्मान करता हूं।'

अक्षय कुमार ने शूट किया 'एयरलिफ्ट' का टीजर

हंसल मेहता निर्देशित 'अलीगढ़' में मनोज मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म एक प्रोफेसर की सच्ची घटना पर आधारित है।