Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'परदेसिया...' पर थिरकते हुए रेखा ने अमिताभ बच्चन से इशारों में कहा...

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 05 Dec 2016 05:33 PM (IST)

    ख़ास रिक्वेस्ट पर रेखा ने 'परदेसिया ये सच है पिया...' गाने पर परफॉर्म भी किया। मिस्टर नटवर लाल का ये गाना अमिताभ बच्चन और रेखा पर ही फ़िल्माया गया है।

    मुंबई। अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच रिश्ते को लेकर बॉलीवुड में जितनी कहानियां कही जाती हैं, उतनी शायद ही किसी और जोड़ी को लेकर बनी हों। ये कहानियां हर उस लम्हे में ताज़ा हो जाती हैं, जब अमिताभ और रेखा आमने-सामने आते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रविवार की शाम मुंबई में हुए स्क्रीन अवॉर्ड समारोह में ऐसा ही एक दिलचस्प लम्हा आया, जब रेखा और अमिताभ की नज़रों ने बड़ी ख़ामोशी से गुफ़्तगू की, लेकिन इसकी चर्चा ज़ोर-शोर से हो रहा है। दरअसल, इस अवॉर्ड फंक्शन में रेखा को उनके योगदान के लिए लाइफ़टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड से नवाज़ा गया, जबकि अमिताभ बच्चन को पिंक के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। ख़ास रिक्वेस्ट पर रेखा ने 'परदेसिया ये सच है पिया...' गाने पर परफॉर्म भी किया। मिस्टर नटवर लाल का ये गाना अमिताभ बच्चन और रेखा पर ही फ़िल्माया गया है।

    आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, बिग बी बेस्ट एक्टर

    समारोह में मौजूद प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक़, रेखा ने जैसे ही इस गाने पर डांस करना शुरू किया, सारी नज़रें उन पर टिक गईं। इधर लोग रेखा की परफॉर्मेंस का लुत्फ़ उठा रहे थे, उधर रेखा ने नाचते-नाचते फ्रंट सीट पर बैठे अमिताभ की ओर नज़रों से कुछ इशारा किया, जैसे उनका इस्तक़बाल कर रही हों। रेखा ने इशारों-इशारों में क्या कहा और बिग बी ने क्या जवाब दिया, ये तो वही जानें लेकिन इसने उन कहानियों की यादें ज़रूर ताज़ा कर दी हैं, जो आज भी बॉलीवुड में मिसाल बनी हुई हैं।