विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

असली पुलिसकर्मियों ने की 'मैं और चार्ल्स' के लिए शूटिंग

By Monika SharmaEdited By:
Published: Mon, 26 Oct 2015 11:02 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2015 11:27 AM (IST)

कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज पर बनी फिल्म 'मैं और चार्ल्स' एक थ्रिलर है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा लीड रोल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज पर बनी फिल्म 'मैं और चार्ल्स' एक थ्रिलर है। इस फिल्म में रणदीप हुड्डा लीड रोल कर रहे हैं।

सालगिरह पर शाहरुख ने गौरी से कहा, मुझे माफ करने के लिए शुक्रिया

दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में जेल के कुछ सीन्स असली जेल में शूट किए गए हैं। इसके अलावा असली पुलिसवालों ने फिल्म के लिए शूटिंग की है। जी हां, यानि फिल्म में आप जिन्हें पुलिस की वर्दी में देखेंगे, वो असली पुलिसकर्मी हैं।

फिल्म के राइटर और डायरेक्टर प्रवाल रमन ने कहा कि पुलिसवालों के रोल के लिए जूनियर आर्टिस्ट को लेने का कोई मतलब नहीं था क्योंकि इस क्राइम थ्रिलर में पुलिसवालों का अहम रोल है।

पुुलिसवाले फिल्म में काम करने के लिए राजी भी हो गए लेकिन सभी ने अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद ही शूटिंग की। कास्ट और क्रू को भी पुलिसवालों के साथ काम करने में बहुत मजा आया और उनके काम से सभी खुश थे।

प्रवाल ने कहा, 'क्योंकि हम हर पहलू में वास्तविकता चाहते थे इसलिए हमें लगा कि जूनियर आर्टिस्ट इन किरदारोंं के साथ न्याय नहीं कर पाएंगे। इसलिए हमने शूटिंग के दौरान मौजूद पुलिसवालों से शूटिंग करने का अनुरोध किया। उन्होंने अपने किरदार निभाए। हम शूटिंग के लिए उनकी शिफ्ट खत्म होने का भी इंतजार करते थे।'

30 अक्टूबर को रिलीज हो रही 'मैं और चार्ल्स' में रिचा चड्ढा भी अहम रोल में नजर आएंगी।

दारा सिंह की बायोपिक नहीं करेंगे संग्राम सिंह