विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दारा सिंह की बायोपिक नहीं करेंगे संग्राम सिंह

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 25 Oct 2015 02:58 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2015 03:10 PM (IST)

मशहूर रेसलर संग्राम सिंह ने बताया कि वो दिग्गज रेसलर दारा सिंह पर बनने जा रही फिल्म में काम नहीं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मशहूर रेसलर संग्राम सिंह ने बताया कि वो दिग्गज रेसलर दारा सिंह पर बनने जा रही फिल्म में काम नहीं कर रहे हैं।

जब दीपिका से नजरें नहीं हटा पा रहे थे रणवीर

संग्राम से एक पंजाबी फिल्म 'रुस्तम-ए-हिंद' के लिए संपर्क किया गया था और संग्राम भी ये फिल्म करने के लिए राजी हो गए थे। लेकिन बाद में बात नहीं बन सकी और उन्होंने फिल्म छोड़ दी।

संग्राम ने बताया, 'मैं दारा सिंह पर एक बायोपिक करने जा रहा था, बातचीत चल रही थी। लेकिन उनके बेटे के साथ कॉपीराइट की समस्या को लेकर बात नहीं बन सकी।'

इस बारे में दारा सिंह के बेटे विंदू से बात नहीं हो सकी है।

संग्राम ने बताया कि वो एक और मशहूर रेसलर की बायोपिक कर रहे हैं लेकिन उन्हें फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी देने की इजाजत नहीं है।

उन्होंने कहा, 'मैं एक मशहूर शख्सियत पर बायोग्राफी कर रहा हूं। वो एक भारतीय रेसलर हैं। उन्होंने ओलंपिक्स में मेडल जीता है। एक बड़े निर्माता इस फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म मार्च या अप्रैल में आएगी। और मैं बेहतरीन काम करना चाहता हूं।'

जैकलिन फर्नांडीस ने शेयर किया अपनी हॉरर फिल्म का ट्रेलर