यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जैकलिन फर्नांडीस ने शेयर किया अपनी हॉरर फिल्म का ट्रेलर
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस अब लोगों को डराने आ रही हैं। इससे पहले वो फिल्म 'ब्रदर्स' में नजर आईं थी। ...और पढ़ें

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस अब लोगों को डराने आ रही हैं। इससे पहले वो फिल्म 'ब्रदर्स' में नजर आईं थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था।
मशहूर लेखक पाउलो ने शाहरुख को भेजा ये सरप्राइज गिफ्ट
जैकलिन ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ अपनी नई हॉलीवुड फिल्म का ट्रेेलर शेयर किया। ये चार लड़कियों की कहानी है। इसमें इन सभी को डराने वाले अनुभवों से सामना करना पड़ता है।
जैकलिन ने ट्वीट किया, 'हे लोगों...आपके लिए मेरी ओर से पहला थ्रिलर। बहुत उत्साहित हूं। आप सभी के लिए एक डरावनी ट्रीट।'
Hey guys! Here's the trailer of my first thriller! Super excited! My early Halloween treat to you all!!! https://t.co/KAPF1ntZv8
— Jacqueline Fernandez (@Asli_Jacqueline) October 24, 2015
जैकलिन की इस नई फिल्म का नाम 'डेफिनेशन ऑफ फियर' है। इसके फेसबुक ऑफिशियल पेज पर भी इस ट्रेलर को रिलीज किया गया है। जैकलिन ने ट्विटर पर इस वीडियो का एक लिंक शेयर किया है। इस पर सभी इस वीडियो का मजा उठा सकते हैं।
