यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दीपिका पादुकोण ने 'आरके' वाले टैटू के सवाल पर दिया ये जवाब...
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तमाशा' की प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस दौरान एक इवेंट में दीपिका ...और पढ़ें

मुंबई। दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तमाशा' की प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस दौरान एक इवेंट में दीपिका से पूछा गया कि उनके 'RK' वाले टैटू के बारे में रणवीर सिंह क्या सोचते हैं? ये सवाल सुनते हैं दीपिका बिफर पड़ीं।
क्या दीपिका ने दिया रणवीर को बर्थडे पर 'सेक्स' का गिफ्ट?
दीपिका ने कहा, 'क्यों? क्या देश यह जानना चाहता है?' ये एक टीवी जर्नलिस्ट की ट्रेडमार्क लाइन है, जिससे दीपिका ने अपना बचाव किया।
बिग बॉस-9: इन दो कंटेस्टेंट में होगी कैप्टनशिप की जंग
'तमाशा' में एक बार फिर दीपिका अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। इसलिए एक बार फिर रणबीर और दीपिका की रिलेशनशिप पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

वैसे बता दें कि इस दिनों दीपिका, रणवीर सिंह के साथ रिलेशनशिप में हैं। लेकिन जब दीपिका, रणबीर के साथ रिलेशनशिप में थीं, तो उन्होंने अपनी गर्दन पर 'RK' का एक टैटू बनवाया था।
