विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहरुख की फिल्‍म 'फैन' का लोगो हुआ लॉन्‍च, देखें वीडियो

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 23 Oct 2015 05:36 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2015 05:57 PM (IST)

बॉलीवुड के किंग खान की फिल्‍मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। फिलहाल तो वो इस दिवाली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान की फिल्मों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। फिलहाल तो वो इस दिवाली पर रिलीज होने जा रही अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दिलवाले' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। मगर अगले साल रिलीज होने वाली उनकी फिल्म 'फैन' भी अभी से जबरदस्त चर्चा में है। अब तो इसका लोगो भी जारी कर दिया गया है। दरअसल यह एक वीडियो है, जिसमें शाहरुख खान के फैंस की तस्वीरों को शामिल किया गया है।

बीच किनारे बेटी संग स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिखे अक्षय कुमार

उन्होंने ट्वीट करते हुए इसका लिंक शेयर किया है। यह आदित्य चोपड़ा प्रोडक्शन की फिल्म है, जिसके डायरेक्टर मनीष शर्मा हैं। वो पहले 'बैंड बाजा बारात' और लेडीज वर्सेज रिकी बहल' जैसी फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। आप इस लिंक पर क्लिक कर 'फैन' लोगो का वीडियो देख सकते हैं।

आपको बता दें कि शाहरुख खान फिल्म 'फैन' में डबल रोल में नजर आएंगे। यानी वो सुपरस्टार और फैन दोनों का ही रोल निभाएंगे। यह फिल्म उनके सबसे बड़े फैन पर बेस्ड है। इस वीडियो में फिल्म के रिलीज होने की जानकारी भी दी गई है। यह 15 अप्रैल 2015 को रिलीज होने वाली है।

बुरे रिव्यूज के बावजूद 'शानदार' ने पहले दिन कमा लिए इतने करोड़