विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुरे रिव्‍यूज के बावजूद 'शानदार' ने पहले दिन कमा लिए इतने करोड़

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 23 Oct 2015 04:58 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2015 05:33 PM (IST)

दशहरे पर रिलीज हुई शाहिद कपूर-आलिया भट्ट की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्‍म 'शानदार' की पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। दशहरे पर रिलीज हुई शाहिद कपूर-आलिया भट्ट की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'शानदार' की पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। वैसे तो समीक्षकों की तरफ से इस फिल्म को सराहना नहीं मिली है। मगर उनकी यह फिल्म अपने पहले दिन 13.10 करोड़ रुपये की कमाई करने में कामयाब रही है।

बीच किनारे बेटी संग स्विमिंग पूल में मस्ती करते दिखे अक्षय कुमार

जानकारों का कहना है कि छुट्टी वाले दिन रिलीज होने फिल्म 'शानदार' को फायदा मिला है। इसका साफ असर इसकी कमाई पर देखने को मिल रहा है। ऐसे में यह शाहिद और आलिया की पहले दिन इतनी ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म भी बन गई है। आपको बता दें कि इससे पहले रिलीज हुई शाहिद की फिल्म 'हैदर' ने पहले दिन 6.14 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं इस साल रिलीज हुई आलिया की फिल्म 'हाइवे' पहले दिन 3.42 करोड़ रुपये और 'टू स्टेट्स' ने 12.42 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई थी।

अनिल ने सोनम के बारे में बताई ये मजेदार बात

वैसे मार्केटिंग और डिस्ट्रिब्यूशन समेत फिल्म 'शानदार' को बनाने में कुल 62 करोड़ रुपये तक का खर्च आया है। मगर इसमें 35 फीसदी हिस्सा तो सेटेलाइट, म्यूजिक और दूसरे अधिकारों के जरिए पहले ही वसूला जा चुका है। 'क्वीन जैसी हिट फिल्म देने वाले विकास बहल ने इसके निर्देशन की जिम्मेदारी संभाली थी। मगर समीक्षकों के मुताबिक, यह बिल्कुल भी शानदार नहीं है। इसमें शाहिद-अलावा के अलावा पंकज कपूर, सना कपूर, सुषमा सेठ, निकि अनेजा और संजा कपूर जैसे कलाकार भी हैं।