विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनिल ने सोनम के बारे में बताई ये मजेदार बात

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Fri, 23 Oct 2015 03:39 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2015 04:14 PM (IST)

सोनम कपूर इन दिनों सूरज बड़जात्‍या की फिल्‍म 'प्रेम रतन धन पायो' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसमें वो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोनम कपूर इन दिनों सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इसमें वो पहली बार बॉलीवुड के 'दबंग' सुपरस्टार सलमान खान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। सोनम के अभिनेता पिता अनिल कपूर की नजर में दोनों की जोड़ी बहुत ही खूबसूरत है और उन्हें यकीन है कि यह दर्शकों को भी पसंद आएगी।

नई बुक के लिए कोल करदाशियां हुईं न्यूड

खैर, हाल ही में अनिल अपनी बेटी की कुछ व्यक्तिगत आदतों पर बात करते भी नजर आए। अनिल के मुताबिक, उनकी बेटी सोनम अभी भी बच्ची की तरह है और बिना ज्यादा सोचे-समझे दिल से बोलती है। बकौल अनिल, ‘सोनम अभी भी बच्ची की तरह है। वह बहुत प्यारी है और दिल में जो आता है बोल देती है। कई बार ऐसा होता है कि हमें उसे बोलना पड़ता है कि सोच समझ कर बात करे।’

अपनी दोनों बेटियों के साथ माता रानी के दरबार में दिखीं सुष्मिता

वहीं सोनम की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' पर बात करते हुए अनिल ने कहा कि उनके ख्याल से लोगों को यह फिल्म पसंद आएगी। उनकी नजर में इस दिवाली इससे बेहतर कोई फिल्म हो ही नहीं सकती। आपको बता दें कि यह फिल्म 12 नवंबर को रिलीज होने वाली है और इससे सिर्फ पूरी फिल्म टीम को नहीं, बल्कि दर्शकों को भी काफी उम्मीदें हैं।