Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनुष्का के साथ रणवीर ने किया था डेब्यू, अब कहते हैं 'भूतनी'

    By मनोज वशिष्ठEdited By:
    Updated: Wed, 08 Feb 2017 05:01 PM (IST)

    फिल्लौरी एक सोशल सेटायर फ़िल्म है, जिसमें अनुष्का शर्मा भूत के रोल में हैं। फ़िल्म में दिलजीत दोसांझ उनके साथ पहली बार आ रहे हैं।

    अनुष्का के साथ रणवीर ने किया था डेब्यू, अब कहते हैं 'भूतनी'

    मुंबई। रणवीर सिंह आजकल दीपिका पादुकोण के साथ रिलेशनशिप में हैं। उनके साथ वो पद्मावती में काम भी कर रहे हैं, मगर इसका मतलब ये तो नहीं कि एक ज़माने में ख़ास दोस्त रहीं अनुष्का शर्मा को भूतनी कह दें। वैसे इसमें रणवीर की कोई ग़ल्ती नहीं है। अनुष्का ख़ुद ही भूतनी बन गई हैं, तो रणवीर भी क्या करें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में अपना करियर अनुष्का शर्मा के साथ शुरू किया था। इसी के साथ दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता भी काफी गहरा हो गया है। इस प्यारी दोस्ती का ही ये सिला है कि रणवीर अनुष्का पर अपना हक़ मानते हुए उन्हें भूतनी भी कह देते हैं। हालांकि इसके पीछे अनुष्का की फ़िल्म फिल्लौरी है। हाल ही में अनुष्का शर्मा की होम प्रोडक्शन फ़िल्म फिल्लौरी का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। इस ट्रेलर में सबको एक बात दिलचस्प लग रही है और वो है अनुष्का का भूत के रूप में आना। रणवीर ने भी फिल्लौरी के ट्रेलर को शेयर करते हुए इसकी तारीफ़ की है। साथ ही फ़िल्म के ट्रायल के लिए उन्हें बुलाने की इल्तिज़ा करते हुए लिखा है- ''ट्रायल के लिए बुलाना, भूतनी।''

    इसे भी पढ़ें- बरेली में कृति सनोन को बर्फ़ी नहीं, लगी इस चीज़ की लत

    फिल्लौरी एक सोशल सेटायर फ़िल्म है, जिसमें अनुष्का शर्मा भूत के रोल में हैं। फ़िल्म में दिलजीत दोसांझ उनके साथ पहली बार आ रहे हैं। लाइफ़ ऑफ़ पाई फेम सूरज शर्मा भी फ़िल्लौरी में अहम किरदार निभा रहे हैं। अनुष्का ने फ़िल्म का दूसरा पोस्टर भी शेयर किया है, जिसमें वो दिलजीत के साथ नज़र आ रही हैं।

    इसे भी पढ़ें- पंकज कपूर ने रंगून पूरी देख ली, पर शाहिद कपूर कहीं नज़र नहीं आए