तस्वीरें: रणवीर दीपिका हैं तो साथ, बस आने-जाने का अलग है अंदाज़
रणवीर और दीपिका , संजय लीला भंसाली की पद्मावती में साथ काम कर रहे हैं और पिछले कुछ समय से साथ नहीं देखे जाने के कारण उनके बीच की दोस्ती में दरार की खब ...और पढ़ें

मुंबई। कुछ दिनों पहले ख़बर आई थी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच की प्यार वाली दोस्ती का अंत हो गया है। ऐसी ख़बरें पहले भी आती रही हैं लेकिन दोनों के फ़ैंस को ऐसी बातों पर कभी भरोसा नहीं हुआ। शनिवार की रात इसका सबूत भी मिल गया।
एक छोटे से ब्रेक के बाद रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण फिर साथ नज़र आये। एक ही गाड़ी में अपनी फेमस मुस्कराहट के साथ। तस्वीरें खींची गई। साथ होने के सबूत के रूप में। मौका था निर्माता रितेश सिधवानी के जन्मदिन की पार्टी। सितारों से भरी इस महफ़िल में बाजीराव के साथ उनकी मस्तानी भी आईं।

बस आने और जाने का अंदाज़ अलग अलग था। दरअसल पार्टी में आते वक़्त दोनों जिस कार से आये, उसे रणवीर चला रहे थे और दीपिका पीछे की सीट पर बैठी थीं। लेकिन जब देर रात दोनों पार्टी से वापस लौट रहे थे जब रणवीर दीपिका के साथ पीछे की सीट पर ही आ गए। इस दौरान दीपिका अपने फोन पर ही लगी रहीं। शायद वो मीडिया के कैमरों के दायरे से बाहर निकलने का इंतज़ार कर रही थीं।

रणवीर और दीपिका , संजय लीला भंसाली की पद्मावती में साथ काम कर रहे हैं और पिछले कुछ समय से साथ नहीं देखे जाने के कारण उनके बीच की दोस्ती में दरार की खबरें आई हैं।

यह भी पढ़ें:इन दो बेटियों की बॉलीवुड में है खूब चर्चा, देखिए लेटेस्ट तस्वीरें

वैसे इस पार्टी में बॉलीवुड के सितारों की भीड़ रही। सबसे ज़्यादा आकर्षण प्रियंका चोपड़ा बनी, जो अपनी हॉलीवुड फिल्म इज़ंट इट रोमांटिक ? की शूटिंग ख़त्म कर अमेरिका से भारत लौटी हैं। प्रियंका ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी दे थी और वो भी उसी समय जब उनके वेस्टर्न ड्रेस में तिरंगा लहराने पर ट्रोलिंग हुई और कहा जाने लगा कि अब घर मत आना।

रितेश सिधवानी की इस पार्टी में करण जौहर अपने अंदाज़ में दिखे और सोहेल खान अपने परिवार के साथ।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।