अब बिकनी किलर बनेंगे रणदीप हुड्डा
मर्डर 2 से लोगों के दिलों में छाने वाले रणदीप हुड्डा जल्द ही बिकनी किलर चार्ल्स शोभराज का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता प्रवाल रमन ने अमोद कांत से इस फिल्म के राइट खरीदे हैं। अमोद कांत शोभराज केस में जांच अधिकारी थे। हालांकि फिल्म का टाइटल अब तक तय नहीं हुआ है।

नई दिल्ली। मर्डर 2 से लोगों के दिलों में छाने वाले रणदीप हुड्डा जल्द ही बिकनी किलर चार्ल्स शोभराज का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म के निर्माता प्रवाल रमन ने अमोद कांत से इस फिल्म के राइट खरीदे हैं। अमोद कांत शोभराज केस में जांच अधिकारी थे। हालांकि फिल्म का टाइटल अब तक तय नहीं हुआ है।
हुड्डा ने बताया कि लोगों को शोभराज की कहानी जानने में खूब दिलचस्पी है लेकिन इसे फिल्म में उतारना जरा मुश्किल था क्योंकि ये काफी बड़ी है। इसलिए प्रवाल ने भारत से जुड़ी शोभराज की कहानियों को ही फिल्म में जगह दी है। हुड्डा ने बताया जून के अंत तक फिल्म का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि फिल्म करने से पहले उन्हें भी शोभराज के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। फिल्म के जरिए लोगों को शोभराज की जिंदगी के बारे में काफी कुछ जानने को मिल जाएगा।
इधर अरुण रंगाछरी ने भी फारुख की किताब से इस फिल्म के राइट्स खरीद लिए हैं। हालांकि रंगाछरी ने कहा कि उन्हें कोई परेशानी नहीं है अगर कोई और भी ये फिल्म बना रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।