विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाहुबली 2' का यह रिकॉर्ड सुपरस्टार रजनीकांत की '2.0' ने तोड़ा, Mind it

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Fri, 24 Mar 2017 09:58 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 08:18 AM (IST)

रजनीकांत की फ़िल्म 2.0 ने सेटेलाइट राइट्स के मामले में 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों फ़िल्मों ...और पढ़ें

'बाहुबली 2' का यह रिकॉर्ड सुपरस्टार रजनीकांत की '2.0' ने तोड़ा, Mind it
'बाहुबली 2' का यह रिकॉर्ड सुपरस्टार रजनीकांत की '2.0' ने तोड़ा, Mind it

मुंबई। 'बाहुबली 2' के बहाने किसी फ़िल्म का नहीं बल्कि मानो हर किसी को उस जवाब का इंतज़ार है कि कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा? दूसरी, तरफ रजनीकांत की फ़िल्म 2.0 को लेकर भी दर्शकों में कमाल का उत्साह है। दोनों ही फ़िल्में रिलीज़ से पहले ही लगातार ख़बरों में हैं और कई रिकार्ड्स बना रही हैं। कहीं, बाहुबली 2 आगे निकल रही है, तो कहीं 2.0 रेस जीत रही है। अब सेटेलाइट राइट्स के मामले में 2.0 ने बाजी मार ली है।

'बाहुबली 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया। ये ट्रेलर इंटरनेट पर बेहद लोकप्रिय हुआ, जिसके चलते इसने रजनीकांत की फ़िल्म 'कबाली' के ट्रेलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। लेकिन, अब रजनीकांत की फ़िल्म 2.0 ने सेटेलाइट राइट्स के मामले में 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों फ़िल्मों ने रिलीज़ होने से पहले ही कमाई के नए रिकॉर्ड बनाने शुरू कर दिए हैं! बता दें कि, 2.0 के हिंदी, तेलुगु और तमिल वर्जन के सेटेलाइट राइट्स 110 करोड़ रुपये में बिके हैं, जबकि 'बाहुबली 2' को 78 करोड़ रुपये से ही संतुष्ट होना पड़ा है। 78 करोड़ रुपये में से हिंदी वर्जन के सेटेलाइट राइट्स 50 करोड़ रुपये में ख़रीदे गए हैं, जबकि मलयालम, तमिल और तेलुगु वर्जन के राइट्स 28 करोड़ में बिके हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या सुनील ग्रोवर और टीम के बाद अब इंडस्ट्री ने भी किया कपिल शर्मा का बहिष्कार

गौरतलब है कि 2.0 में रजनीकांत के साथ खिलाड़ी अक्षय कुमार भी अहम रोल में हैं। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ही फ़िल्में सीक्वल्स हैं, जिनके पहले भाग हिट रहे थे। 'बाहुबली 2', 28 अप्रैल को रिलीज होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।