विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेघर हुईं प्रियंका जग्गा ने कहा- ''नायक नहीं खलनायक हूं मैं...'', पढ़ें पूरी पोस्ट!

By Manoj KumarEdited By:
Published: Tue, 25 Oct 2016 05:59 PM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 06:31 PM (IST)

प्रियंका ने होर्स टास्क को जीतने के लिए घोड़े पर बैठे-बैठे पी कर दी थी, जिसे कई लोगों ने पसंद ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बिग बॉस सीज़न 10 में सबसे पहले बेघर हुईं प्रियंका जग्गा ने अपने हेटर्स को करारा जवाब दिया है। इंडियावाले टीम की सबसे स्ट्रांग मेंबर प्रियंका के एटीट्यूड को जहां घर में एप्रीशिएट किया जा रहा था, वहीं घर के बाहर उनसे नफ़रत करने वालों की तादाद कम नहीं थी।

बिग बॉस के इस सीज़न में सेलिब्रटीज़ और कॉमनर्स आमने-सामने हैं। कॉमनर्स को घर का मालिक़ बनने का मौक़ा पहले मिल गया, जबकि सेलिब्रटीज़ उनके सेवक बने। इंडियावालों में प्रियंका जग्गा ने अपने तीखे तेवरों से जहां सेलिब्रटीज़ को परेशान करके रखा, वहीं घर के बाहर उनकी एटीट्यूड को पसंद नहीं किया गया। प्रियंका ने होर्स टास्क को जीतने के लिए घोड़े पर बैठे-बैठे पी कर दी थी, जिसे कई लोगों ने पसंद नहीं किया। अपने स्ट्रांग एटीड्यूड की वजह से किसी को उम्मीद नहीं थी कि प्रियंका इतनी जल्दी बेघर हो जाएंगी।

बिग बॉस के घर में 100 करोड़ की बायोपिक फ़िल्म का एलान

इसीलिए पिछले हफ़्ते जब प्रियंका ऑडिएंस वोट के ज़रिए बाहर हुईं तो सोशल मीडिया में इसका स्वागत किया गया। प्रियंका ने अब अपने हेटर्स को इसका जवाब दिया है। प्रियंका ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है- हां मैंने टास्क में पी किया, जो इतना मुश्किल नहीं था। मेरी ज़िंदगी का सबसे मुश्किल टास्क बच्चे पैदा करना था वो भी नॉर्मल डिलीवरी। मुझे ख़ुद पर गर्व है। मैं ज़िंदगी के हर टास्क में भी अकेली थी, क्या फ़र्क पड़ता है। अकेले ज़्यादा मज़ा आता है।

कुछ भी कह लो, मगर विद्या बालन को 'लेडी आमिर ख़ान' ना कहना!

प्रियंका ने ख़ुद को नायक नहीं खलनायक बताया है। हालांकि शो के सेलिब्रटी कंटेस्टेंट राहुल देव की गर्लफ़्रेंड मुग्धा गोडसे ने प्रियंका का इविक्शन को सही बताया है। मुग्धा ने ट्वीट किया है- ''थैंक यू इंडिया। एलिमिनेशन के लिए यही सही फ़ैसला था।''

कहानी 2 के ट्रेलर लांच के दौरान गिरफ़्तार हुईं विद्या बालन, देखें तस्वीर

वैसे प्रियंका के शो में वापसी की चर्चा है। कहा जा रहा है कि उनका इविक्शन एक प्लान के तहत किया गया है। प्रियंका को लेकर शो के बाहर बनी निगेटिविटी के बाद ये देखना दिलचस्प होगा कि शो में उनका कमबैक हो रहा है या नहीं।