विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: विदेश में कुछ इस अंदाज़ में पार्टी करती हैं 'देसी गर्ल'

By Manoj KumarEdited By:
Published: Fri, 21 Oct 2016 01:57 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 02:35 PM (IST)

प्रियंका अपने घर पर काफी होम पार्टियां रखती हैं और यही उसके लिए खुद को रिलेक्स करने का एक माध्यम होता है।

News Article Hero Image

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा अपने प्रोफेशनल करियर के लिए पूरी दुनिया घूमती हैं, लेकिन एक बात है जिसे वो नहीं भूल पातीं, जिसका खुलासा प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा ने किया।

प्रियंका इन दिनों अपनी हॉलीवुड फ़िल्म 'बेवॉच' में व्यस्त हैं। साथ ही वो टीवी सीरीज़ ''क्वांटिको' में भी काम कर रही हैं। प्रियंका भले ही कहीं बाहर पार्टी करने में अधिक दिलचस्पी ना लेती हों, लेकिन उन्हें अपने घर पर सबको इनवाइट करना और होम पार्टी देना बहुत पसंद है और विदेश में उनकी यह होम पार्टी काफी पॉप्यूलर हैं। मधु बताती हैं कि प्रियंका अपने घर पर काफी होम पार्टियां रखती हैं और यही उसके लिए खुद को रिलेक्स करने का एक माध्यम होता है। प्रियंका कहीं भी रहें, उन्हें इंडियन फ़ूड ही चाहिए होता है। फिर चाहे वह विदेश में शूटिंग सेट हो या फिर घर पर कोई होम पार्टी।

जेम्स बांड का मिशन मसाला फेल, भारतीयों से मांगी माफ़ी

मधु बताती हैं कि इसी वजह से जब वो घर पर पार्टी रखती हैं तो फ़िल्म के सभी क्रू मेंबर के लिए इंडियन फ़ूड बनवाती हैं और सबसे अधिक मज़े लेकर वहां के लोग खाते भी हैं और वे सबसे अधिक जिस चीज़ के मजे़ लेते हैं वह है, भेलपुरी और सेवपुरी। वहां के लोगों को यहां की जितनी भी तीखी चीजें होती हैं, काफी पसंद आती हैं।

काबिल का अनोखा टीज़र, रितिक रोशन को ही कर दिया ग़ायब

प्रियंका को इंडियन फ़ूड का इस कदर क्रेज़ है कि वह अपने साथ इंडियन कुक रखती हैं। मधु आगे बताती हैं कि प्रियंका भले ही इंडिया से बाहर हों, लेकिन अपनी होम प्रोडक्शन फ़िल्म को लेकर वह काफी उत्साहित हैं। उनकी मराठी फ़िल्म 'वेंटिलेटर' जल्द ही रिलीज़ होने वाली है।