विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 06, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'दिलवाले' और 'बाजीराव' के टकराव पर बोलीं प्रियंका, जानें क्‍या कहा

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 06 Oct 2015 08:30 AM (IST)Updated: Tue, 06 Oct 2015 08:53 AM (IST)

इस दिवाली भी बॉक्‍स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्‍मों का टकराव होने वाला है। एक तरफ जहां शाहरुख-काजोल जैसी जादुई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। इस दिवाली भी बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों का टकराव होने वाला है। एक तरफ जहां शाहरुख-काजोल जैसी जादुई जोड़ी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'दिलवाले' है तो दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जैसे सितारों से सजी ऐतिहासिक फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' है। दोनों के निर्देशक भी रोहित शेट्टी और संजय लीला भंसाली हैं, जिनकी फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है।

तो ये है अनुष्का की लाइफ का रियल लव, जिसे जान चौंक जाएंगे आप

इन दोनों बड़ी फिल्मों के टकराव से प्रियंका चोपड़ा भी खुश नहीं हैं। उनका मानना है कि ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘दिलवाले’ का एक ही दिन प्रदर्शित होना दुर्भाग्यपूर्ण है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ की कहानी प्रेम पर आधारित है, जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिकाआें में हैं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दिलवाले’ कॉमेडी-एक्शन फिल्म है, जिसमें शाहरूख, काजोल के अलावा वरूण धवन और कृति सेनन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

आमिर-सलमान के बीच हुई कहासुनी, क्या टूट गई बरसों पुरानी दोस्ती?

आपकों बता दें कि ‘दिलवाले’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ 18 दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली है। प्रियंका का कहना है, ‘दोनों फिल्में एक-दूसरे से अलग हैं। ऐसे में दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन करेंगी। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दोनों फिल्में एक ही दिन प्रदर्शित हो रही है। मैं उम्मीद करती हूं कि दोनों फिल्में बेहतर करें। मैं ‘दिलवाले’ की टीम को शुभकामना देती हूं।’

'क्वांटिको' के इंडियन वर्जन में प्रियंका के हॉट सीन कट

‘बाजीराव मस्तानी’ का पिछले महीने पुणे में प्रमोशन किया गया। पुणे के बालेवाड़ी स्टेडियम के श्री छत्रपति शिवाजी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में फिल्म का ‘गजानन’ आरती गीत जारी किया गया। मगर प्रमोशन में हिस्सा नहीं लेने पर प्रियंका चोपड़ा ने दुख जताया। दरअसल, वो इन दिनों अपने अमेरिकन टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि इसका प्रसारण भी शुरू हो चुका है और उन्हें खूब वाहवाही भी मिली है। वैसे उन्होंने यह भी कहा कि वो आगे प्रमोशन में जरूर शामिल होंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।